हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रूस में आसानी से नहीं मिल रहे अंडे, पुतिन नहीं समझ पा रहे इससे निपटने के फंडे

Eggs Shortage in Russia: महंगाई की समस्या झेल रहे रूस में अब अंडों की कमी भी हो गई है और इनकी कीमत भी काफी बढ़ गई है। अंडे खरीदने के लिए दुकानों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने इसका दोष सरकार के माथे मढ़ा है और माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
Vladimir Putin (Photo-ANI)

Eggs Shortage in Russia : यूक्रेन के साथ लंबे समय से युद्ध में उलझे रूस में अब अंडों की कमी होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इसे लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी सरकार को खासी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि अंडे का इस्तेमाल यहां त्योहारों पर बनाए जाने वाले कई खास व्यंजनों में किया जाता है।

फेडरल स्टेटिस्टिक्स सर्विस डाटा के अनुसार यहां चार सप्ताह में अंडे की कीमतों में चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग ने इस डाटा के आधार पर बताया है कि इस साल की शुरुआत के बाद से यहां अंडों की कीमत 42 प्रतिशत बढ़ गई है। अंडे खरीदने के लिए यहां दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

https://twitter.com/war_crimes_uk/status/1733802671948075057

विज्ञापन

मैराथन कॉन्फ्रेंस में भी उठा था सवाल

यह समस्या यहां इतनी गंभीर हो गई है कि हाल ही में हुई पुतिन की मैराथन न्यूज कॉन्फ्रेंस में भी यह सवाल उठा था। दरअसल, क्रिसमस और नए साल के साथ छुट्टियों का सीजन आने वाला है और इस दौरान यहां बनने वाले कई पारंपरिक व्यंजनों में अंडा एक मुख्य इंग्रीडिएंट है। लेकिन वह भी नहीं मिल पा रहा है।

सरकार ने खत्म किया है निर्यात शुल्क

इसके साथ ही अगले साल मार्च में रूस में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं। ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इस चुनाव में पुतिन को अंडे झटका न दे दें। हालांकि, इस संकट से निपटने के लिए बीते बुधवार को सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने मित्र देशों से 1.2 अरब अंडों के आयात पर शुल्क खत्म कर दिया था।

विज्ञापन

पुतिन इसको लेकर मांग चुके हैं माफी

आर्थिक मंत्रालय ने कहा था कि इससे घरेलू मार्केट को संतुलित करने और अंडों की सप्लाई ग्रोथ सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। पुतिन ने इस संकट को लेकर सरकार को दोषी बताते हुए कहा था कि आयात शुल्क हटाने में बहुत देर हुई है। उन्होंने देश में ऐसी स्थिति बनने के लिए माफी मांगी थी और स्थिति में जल्द ही सुधार लाने का वादा भी किया था।

ये भी पढ़ें: पुतिन ने अपने AI वर्जन से पूछे सवाल, मिले ऐसे जवाब

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सरेंडर के सिंबल के साथ थे इजरायल के तीनों युवा

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रूट, 2200 डूबे

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने दी उत्तर कोरिया को सख्त चेतावनी

ये भी पढ़ें: डराने वाली है 2024 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola