रूस ने यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। इस हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया है। रूस के इस हमले से कीव में अफरातफरी मची हुई है। भारतीय समयनुसार गुरुवार तड़के रूस की तरफ से यूक्रेन की राजधानी पर हमले किए गए हैं।
यूक्रेन की तरफ से बताया कि रूस के हमले में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पिछले करीब 3 साल दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इन 3 सालों में रूस की तरफ से ये दूसरा सबसे बड़ा हमला है। रूस ने इस हमले से साबित कर दिया है कि वह फिलहाल सीजफायर को तैयार नहीं है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार इसकी कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी के जापान दौरे से पहले अमेरिका को झटका, 48 लाख करोड़ के इंवेस्टमेंट पर संकट
रूस ने 13 जगहों पर किया हमला
यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस ने कुल 13 जगहों पर हमला किया। वहीं, राष्ट्रीय ग्रिड संचालक उक्रेनेर्गो ने कहा कि ऊर्जा सुविधाओं को भारी नुकसान हुआ है। रूसी हमले के बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ‘रूस बातचीत की मेज पर बैठने के बजाय बैलिस्टिक मिसाइलों को चुनता है। वह युद्ध समाप्त करने के बजाय हत्याएं जारी रखना चाहता है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना ने सैन्य औद्योगिक ठिकानों और हवाई अड्डों पर हमला किया था। रूस हमेशा नागरिकों को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार करता रहा है, लेकिन हाल के दिनों में घनी आबादी वाले इलाकों में हमलों के दौरान दर्जनों लोग मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत पर लगा टैरिफ… अमेरिका में मची हलचल, ट्रंप को अपने ही फैसले से हो रहा भारी नुकसान
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
10 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
12 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
13 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
13 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
16 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
17 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
18 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
20 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
20 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines