हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रूस की भयंकर एयर स्ट्राइक, यूक्रेन के स्लोवियांस्क शहर पर किया हमला, गिराए एक के बाद एक 9 बम

Russia Air Strike: रूस और यूक्रेन की जंग भीषण रूप ले चुकी है. दोनों देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं. यूक्रेन ने समुद्र में रूसी जहाजों पर मिसाइल अटैक किया तो पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर यूरोपीय देश जंग चाहते हैं तो वे तैयार हैं. इस बीच रूस की सेना ने यूक्रेन के शहर पर बमबारी करके काफी तबाही मचाई है.

विज्ञापन
फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन की जंग चल रही है.

Russia Air Strike: रूस ने यूक्रेन पर फिर एयर स्ट्राइक की है. बीती रात रूस की सेना ने यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क पर बमबारी की. रूसी सेना ने शहर पर एक के बाद एक 9 बम गिराए, जिससे 2 बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए. एक रिहायशी इमातर ध्वस्त हो गई. स्लोवियांस्क गवर्नर वादीम फिलाश्किन ने लोगों को तुरंत शहर खाली करने को कहा और चेतावनी दी कि डोनेट्स्क में अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है, इसलिए जान बचाने के लिए लोगों को पलायन करना होगा.

रिहायशी इमारत पर गिराया एक बम

गवर्नर वादीम फिलाश्किन ने बतया कि रूस की सेना ने एक रिहायशी इमारत पर बम गिराए. बम अटैक से इमारत का एक हिस्सा ढह गया और जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट से घरों के शीशे चकनाचून हो गए. रेस्क्यू टीम ने घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में 60 वर्षीय बुजुर्ग दंपति भी शामिल है, जिनका चेहरा कांच के टुकड़े लगने से लहूलुहान हो गया था. महिला रो-रोकर बेहाल थी, क्योंकि 1998 के बाद दूसरी बार उसने अपना घर खो दिया.

लोगों को शहर खाली करने का आदेश

गवर्नर फिलाश्किन ने रूसी सेना के हमले के बाद जनता के नाम संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों को शहर खाली करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि रूस की सेना कभी भी और कहीं भी हमला कर सकती है, इसलिए डोनेट्स्क अब सुरक्षित नहीं रहा. लोग शहर को खाली कर दें. हमले में शहर की बिजली और पानी की व्यवस्था ठप हो चुकी है. क्योंकि स्लोवियांस्क सरकार के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर है. इसलिए रूस की सेना इस शहर पर हमले कर रही है.

विज्ञापन

यूरोपीय देशों को पुतिन की चेतावनी

बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन पीस प्लान बनाया है, जिसे मंजूर करने के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला जा रहा है, लेकिन जेलेंस्की ने प्लान को रिजेक्ट कर दिया. इस बीच अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिला, जहां पुतिन ने कहा कि यूरोपीय देश युद्ध खत्म नहीं होने देना चाहते हैं. अगर वे रूस के साथ जंग लड़ना चाहते हैं तो रूस इसके लिए तैयार है. फिर चाहे कुछ हो जाए, रूस अपने टारगेट को हासिल करके रहेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola