Russell Brand Hollywood Star Alleged by four girls of sexual harassment: हॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन रसेल ब्रांड पर एक नाबालिग समेत चार लड़कियों ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न और भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि 48 वर्षीय ब्रांड ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते हमेशा सहमति से बने थे। इस बीच पुलिस ने भी जांच आगे बढ़ाई है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से सामने आने के लिए कहा है।
द मिरर के मुताबिक, पीड़ित लड़कियों का कहना है कि उनका यौन शोषण उस वक्त हुआ जब 2006 से 2013 के बीच रसेल ब्रांड अपनी प्रसिद्धि के चरम पर थे।
पुलिस बोली- केस कितना भी पुराना हो, कार्रवाई करेंगे
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि हम यौन उत्पीड़न के आरोपों की मीडिया रिपोर्टिंग की जानकारी है। इस समय हमें इसके संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर किसी को लगता है कि वे यौन उत्पीड़न का शिकार हुए हैं, चाहे यह कितना भी पुराना क्यों न हुआ हो, हम उन्हें पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
दरअसल, ये सनसनीखेज खुलासा संडे टाइम्स और चैनल 4 डिस्पैच की संयुक्त जांच से हुआ है। करीब एक साल लंबी जांच के बाद शनिवार को रिपोर्ट छापी गई।
पढ़िए लड़कियों ने क्या-क्या कहा?
पहली महिला: रसेल ब्रांड ने लॉस एंजिल्स में अपने घर में दुष्कर्म किया। द टाइम्स का कहना है कि उसने महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए उसके मेडिकल रिकॉर्ड को देखे थे।
दूसरी महिला: जब ब्रांड 31 वर्ष का था और वह 16 वर्ष की थी और स्कूल जा रही थी, तब उसने उसके साथ मारपीट की। उसके साथ ही ब्रांड ने यौन शोषण किया।
तीसरी महिला: लॉस एजिल्स में काम कर रही महिला के साथ ब्रांड ने रेप किया। उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा। करियर बर्बाद हो जाएगा।
चौथी महिला: ब्रांड द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया। जिसमें शारीरिक और यौन शोषण के आरोप भी शामिल हैं।
जब रिपोर्ट सामने आई तो शो कर रहे थे ब्रांड
जब यह रिपोर्ट सामने आई, उस वक्त रसेल ब्रांड लंदन के वेम्बली पार्क थिएटर में शो कर रहे थे। वे एक घंटे देरी से शो में पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने ट्रैफिक को जिम्मेदार ठहराया था। शो शुरू होते ही उन्होंने कहा कि मेरे पास आपसे बात करने के लिए बहुत सी चीजें हैं। जाहिर तौर पर कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं बिल्कुल बात नहीं कर सकता और मैं सराहना करता हूं कि आप समझ जाएंगे।
ब्रांड ने प्रशंसकों से वीडियो रिकॉर्ड न करने के लिए कहा था कि भीड़ में से एक महिला के हाथ में एक तख्ती थी जिस पर लिखा था कि हम आपके साथ खड़े हैं।
जानिए कौन हैं रसेल ब्रांड?
रसेल ब्रांड एसेक्स में जन्मे थे। उन्होंने 2005 के आसपास रियलिटी सिरीज बिग ब्रदर से ख्याति हासिल की थी। उन्होंने अपना करियर एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर शुरू किया था। बाद में हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्होंने बीबीसी रेडियो के प्रसारक के रुप में काम किया था। लेकिन एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उन्हें निकाल दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Watch Video: मुस्लिम मां-बेटी ने शिव मंदिर में पढ़ी नमाज, मौलवी निकला मास्टरमाइंड
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines