नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम (यूके) इनदिनों हीटवेव की चपेट में है। हीटवेव से निपटने के लिए प्रधानमंत्री पद के दावेदार ऋषि सुनक ने केजरीवाल मॉडल की तरह जनता से वादा किया है। सुनक ने बिजली बिलों में 200 पाउंड की कटौती का जनता से वादा किया है।
द टाइम्स में लिखते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद वे बिजली बिलों के वैट में कमी करेंगे जिससे हर घर को बिजली बिलों पर लगभग 200 पाउंड की बचत होगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से दिल्ली और पंजाब में 200 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है।
बिजली बिलों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी
बता दें कि हीटवेव की वजह से कई घरों में एसी और पंखों के चलने की वजह से बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान सरकार भी बिजली बिलों को तीनगुना से अधिक महंगा करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर बिजली बिलों में बढ़ोतरी की गई तो लाखों लोग गरीबी रेखा के नीचे आ जाएंगे।
सुनक ने बताया- योजना के लिए रकम का ऐसे करेंगे भुगतान
प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल ऋषि सुनक ने कहा कि उनकी इस योजना से आर्थिक रूप से पिछड़े लोग और पेंशनभोगियों को सहायता मिलेगी। ब्रिटेन के वित्त मंत्री रहे सुनक ने कहा कि उनकी सरकार आने पर सरकारी खर्चों में बचत के उपायों से सबंधित कार्यक्रम चलाकर योजना के लिए पैसों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि हमें सरकारी खर्चों में कुछ गैरजरूरी चीजों को रोकना होगा।
उधर, सुनक की प्रतिद्वंदी और ब्रिटेन की वर्तमान विदेश मंत्री ट्रस ने कहा कि अगर वह पीएम बनती हैं तो कीमतों को कम करने के लिए ऊर्जा कंपनियों के साथ काम करेंगी। Uswitch वेबसाइट के मुताबिक, करीब एक चौथाई परिवारों पर बिल का 206 पाउंड बकाया है। यह राशि केवल चार महीनों में 10% बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
5 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
7 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
7 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
7 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
10 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
12 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
12 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
14 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
14 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines