Rishi Sunak: कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक मंगलवार दोपहर बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मिलने के बाद ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले, लिज़ ट्रस ने सत्ता में सिर्फ 44 दिन रहने के बाद पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर निकलने के बाद ट्रस अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक आयोजित करेंगी। इसके बाद वे बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मिलेंगी।
ट्रस के के बाद ऋषि सुनक की किंग चार्ल्स के साथ एक बैठक होगी, जहां उन्हें आधिकारिक तौर पर किंग की ओर से नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया जाएगा। ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री शाम लगभग 4 बजे 10 बजे बाहर आकर भाषण देंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अक्षय मूर्ति और उनकी दोनों बेटियां भी हो सकती हैं।
बता दें कि ऋषि सुनक पहली बार 2015 में एक सांसद बने थे और वे रिचमंड, यॉर्कशायर से चुने गए थे। सोमवार को परिणाम घोषित किए जाने के तुरंत बाद ऋषि सुनक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता देश को एक साथ लाने की होगी। बता दें कि 42 साल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री होंगे और पिछले दो शताब्दियों में ऐसा पहली बार होगा जब इतनी कम उम्र का कोई नेता ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनेगा।
बता दें कि लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद ऋषि सुनक पीएम बनने की रेस में सबसे आगे थे। आखिरकार उन्होंने इसमें बाजी मार ली। सुनक को 180 से ज्यादा कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन प्राप्त था।
कौन हैं ऋषि सुनक
ऋषि सनक का जन्म ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में एक भारतीय परिवार में हुआ था। उनकी मां फार्मासिस्ट और पिता राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के सामान्य चिकित्सक हैं। सुनक के दादा-दादी पंजाब से हैं। सुनक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड से स्नातक हैं। उनकी शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। इस जोड़े ने 2009 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां अनुष्का और कृष्णा हैं।
ये होगी जिम्मेदारी
रिचमंड, यॉर्कशायर से चुने जाने के बाद ऋषि सनक 2015 में संसद सदस्य (सांसद) बने। फरवरी 2020 में उन्हें ब्रिटेन के सबसे महत्वपूर्ण कैबिनेट पद, राजकोष के चांसलर के रूप में नामित किया गया था। कोविड महामारी के दौरान कर्मचारियों और व्यवसायों के लिए उनके आर्थिक पैकेज के लिए ऋषि सुनक की काफी सराहना की गई थी।
अभी पढ़ें – Liz Truss: लिज ट्रस ने ऋषि सुनक की तारीफ की, कहा- मुझे पता है कि ब्रिटेन के अच्छे दिन आने वाले हैं
ऋषि सुनक यूके के पीएम पद के लिए लिज़ ट्रस के खिलाफ खड़े थे। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ट्रस के इस्तीफे के बाद उनकी दावेदारी मजबूत हो गई। ब्रिटेन इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सुनक के कंधों पर इसे उबारने की जिम्मेदारी होगी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines