Riots Erupts in Ecuador Jail: साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर की जेल में एक बार फिर दंगे भड़के हैं. इस दौरान हुई गैंगवार और फायरिंग में 13 कैदियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में जेल का एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल है. वहीं 14 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं, लेकिन जेल में दंगों और गोलियों की गड़गड़ाहट के साथ धमाकों ने एक बार फिर इक्वाडोर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है.
पाकिस्तान की ट्रेन में धमाका, पटरी से उतरे डिब्बे, सामने आया वीडियो
सामाजिक पुनर्वास जेल का है मामला
प्रांतीय पुलिस के चीफ ने बताया कि इक्वाडोर के एल ओरो प्रांत की राजधानी माचाला शहर में बनी सामाजिक पुनर्वास जेल का मामला है. अलसुबह कैदी नींद के आगोश में थे कि अचानक फायरिंग होने लगी और जोरदार धमाके हुए. इससे जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की नींद खुली तो उन्होंने कैदियों को इधर-उधर भागते देखा. गोलियां चल रही थीं और लाशें बिछी हुई थीं. उन्होंने तुरंत जेल अधिकारियों को सायरन बजाकर सूचना दी.
दंगों का फायदा उठा फरार हुए कैदी
जेल अधिकारियों के पहुंचने तक एक सुरक्षा कर्मी और 13 कैदियों की मौत हो चुकी थी. वहीं कई कैदी घायल हुए, जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, वहीं फायरिंग कर रहे कैदियों से हथियार छीनकर जेल के अंदर डाला गया. वहीं जेल में भड़के दंगों का फायदा उठाकर कई कैदी फरार होने में कामयाब हो गए. वहीं बताया गया है कि मारे गए ज्यादातर कैदी इक्वाडोर के सबसे हिंसक गैंग में से एक,लॉस चोनेरोस गैंग के मेंबर थे.
फिलिस्तीन को Georgia Meloni ने नहीं दी मान्यता तो इटली में शुरू हुए दंगे, कई शहरों में जमकर प्रदर्शन
इक्वाडोर में दंगे और हिंसा आम बात
बता दें कि इक्वाडोर में अकसर हिंसा और दंगे होते हैं. वहां की जेल भी सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि जेलों में गैंग के मेंबर कैद हैं, जो आपस में भिड़ जाते हैं. इक्वाडोर की माचाला शहर में बनी जेल बहुत बड़ी है और क्षमता से ज्यादा कैदी इसमें रखे गए हैं, ऐसे में ओवरक्राउडिंग के कारण यहां भगदड़ मचने का खतरा बना रहता है. इक्वाडोर में गैंग्स लॉस चोनरोज (Los Choneros) और लॉस लोबोस (Los Lobos) में गैंगवार होती है, जो हिंसा और दंगों में बदलकर कई जानें ले लेती है.
आस-पास रहने वाले लोग दहशत में
बता दें कि जेल में हालात अब कंट्रोल में हैं. जेल के आस-पास का इलाका सील कर दिया गया है. स्थानीय निवासियों में भी दहशत का माहौल बन गया था, क्योंकि कई कैदी हथियार लेकर जेल से बाहर निकल गए थे, जिनमें से 13 कैदियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन बाकी फरार हो गए. करीब 200 पुलिसकर्मियों ने जेल को घेर लिया है और एक तरह से कब्जा कर लिया है. इक्वाडोर पुलिस ने एक वीडियो जारी करके दिखाया कि पुलिस अधिकारियों के जेल में घुसकर कैदियों को कंट्रोल किया.
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
4 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
7 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
8 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
12 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
16 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
18 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
18 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
18 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines