Queen Of The Air Amy Johnson Death Anniversary: अकेले फ्लाइट उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया तक गई और अकेले फ्लाइट उड़ाने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट होने का रिकॉर्ड बनाया। अपने पति के साथ मिलकर आसमान और हवाओं की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन जुलाई 1903 में जन्मी यह पायलट 37 साल की उम्र में 5 जनवरी 1941 को अचानक आसमान में ही लापता हो गईं। आज 83 साल बाद भी उनकी लाश नहीं मिली है, लेकिन कई रिकॉर्ड और खिताब अपने नाम करके वह पायलट रहस्यमयी मौत के साथ आसमान में ही खो गई। आज तक उनकी मौत को लेकर कई दावे किए जाते रहे हैं, जिसमें से एक दावा यह भी था कि पायलट को उसके ही देश के लोगों ने गोली मार दी।
इंगलैंड से ऑस्ट्रेलिया तक उड़ान भरकर पहचान बनाई
बात हो रही है इंगलैंड की महिला पायलट एमी जॉन्सन की, 3 बहनों में सबसे बड़ी थीं। उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया, लेकिन हवाओं की सैर करने के उनके शौक ने उन्हें एविएटर और फ्लाई इंजीनियर बना दिया। 1929 में एविएटर का सर्टिफिकेट और लाइसेंस लेने के बाद वे ग्राउंड इंजीनियर का लाइसेंस हासिल करने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनीं, लेकिन जॉनसन को पहचान तब मिली, जब उन्होंने अकेले इंगलैंड से ऑस्ट्रेलिया तक उड़ान भरी। 1932 में एमी जॉनसन ने स्कॉटिश पायलट जिम मोलिसन से शादी की, लेकिन जनवरी 1941 में वे एक हादसे का शिकार हो गईं। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उड़ान भरते समय उनका जहाज भटक गया और वे लापता हो गईं।
दावा- ब्रिटिश सैनिकों ने गोली मारी, शव टुकड़े करके जलाया
हालांकि एमी जॉनसन का शव नहीं मिली, लेकिन दावा किया गया कि उनका जहाज क्रैश हो गया था, लेकिन पैराशूट लेकर वे जहाज से उतर गई थीं। वे मदद के लिए चिल्ला रही थीं, लेकिन बर्फीली टेम्स नदी की लहरों में फंस गईं। एक बचाव दल ने उसे निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और न ही उनकी लाश तलाश पाए। वहीं एक ब्रिटिश सैनिक ने एमी जॉनसन की हत्या के अपराधबोध में आकर स्वीकार किया कि जब वह पैराशूट से नीचे उतर रही थीं तो दुश्मन समझकर उन्होंने उसे गोली मार दी। बाद में उन्हें पता चला कि वह देश की मशहूर पायलट एमी जॉनसन थीं। यही नहीं अपनी गलती छिपाने के लिए सैनिकों ने उनकी लाश के टुकड़े करके उन्हें जला दिया था।
यह भी पढ़ें: Sukkur Train Accident: 1500 पैसेंजर्स, 60KM रफ्तार, लाइनमैन की एक गलती और मारे गए 300 से ज्यादा लोग
यह भी पढ़ें: कुदरत का चमत्कार! युद्ध छिड़ा तो 3 बच्चे लेकर घर से भागी गर्भवती, 5KM पैदल चली और 4 बच्चों को जन्म दिया
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
8 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
13 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
16 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
16 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
17 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines