Qatar court accepts India appeal against death penalty 8 ex Navy men: कतर से एक बड़ी खबर आ रही है। भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों पर लटकी फांसी की तलवार हट सकती है। पिछले साल इन पूर्व नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। अब कतर की कोर्ट मौत की सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करने को राजी हो गई है। कतर की अदालत ने पिछले महीने 26 अक्टूबर को इन भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई थी।
विदेश मंत्रालय ने इस सजा पर हैरानी जताते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया था कि भारत सरकार सभी कानूनी विकल्पों को तलाश रही है। पिछले साल एक डिफेंस सर्विस प्रोवाइडर में काम करने वाले इन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। तभी से इन लोगों को जेल में रखा गया है और इनके परिजनों को यह भी नहीं बताया जा रहा है कि इन्हें किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
दोहा से किया गया गिरफ्तार
कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पुरेंदु तिवारी, कमांडर सगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और सेलर राजेश को साल 2022 में दोहा गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार, सभी पूर्व नौसेना अधिकारियों का भारतीय नौसेना में 20 वर्षों तक का विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड है और उन्होंने बल में प्रशिक्षकों सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
ये भी पढ़ें: कोरोना के बाद चीन में एक और खतरनाक महामारी? मरीजों से भरे अस्पताल, तेजी से फैलता देख स्कूल बंद
बता दें कि हिरासत में लिए गए पूर्व अधिकारियों में से एक की बहन मीतू भार्गव ने अपने भाई को वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी थी। 8 जून को एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि मैं फिर से हमारे माननीय प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं कि अब समय आ गया है कि उन सभी को बिना किसी देरी के तुरंत भारत वापस लाया जाए।
ये भी पढ़ें: डबलिन में तीन बच्चों पर चाकू से हमले के बाद भड़की हिंसा, लोगों ने बस, कार और ट्रेन में लगाई आग, देखिए Video
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
31 mins agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
1 hr agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
2 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
2 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
6 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
9 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
12 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
12 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
13 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines