Putin Trusted Ministers And People: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं. वे 2 दिन 4-5 दिसंबर को दिल्ली में रहेंगे और 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वहीं रूसी राष्ट्रपति अकेले भारत नहीं आ रहे हैं, बल्कि वे अपने ‘सिलोविकी’ सर्किल यानी 7 मंत्रियों के साथ आ रहे हैं, जो उनके भरोसेमंद लोगों में से हैं. यह 7 मंत्री रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सबसे भरोसेमंद रणनीतिक सलाहकार माने जाते हैं और पुतिन को इन पर अटूट भरोसा है.
ये हैं राष्ट्रपति पुतिन के मंत्रियों के नाम
राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनके जो 7 मंत्री भारत आ रहे हैं, उनमें रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसॉफ, वित्त मंत्री एंतोन सिलुआनोव, कृषि मंत्री ऑक्साना, आर्थिक विकास मंत्री मक्सिम रेशेत्निकोव, स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को, आंतरिक मामलों के मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव, परिवहन मंत्री विताली सावेलेव अपने इन सातों मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रपति पुतिन भारत सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता, शिखर सम्मेलन और बिजनेस टॉक करेंगे. यही सातों मंत्री भारत के साथ करीब 8 समझौतों पर साइन करेंगे.
सुरक्षा परिषद प्रमुख निकोलाई पेत्रुशेव, रूसी विदेश खुफिया सेवा प्रमुख सर्गेई नारिश्किन, फेडरल सिक्योरिटी के डायरेक्टर अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको भी उनके साथ नजर आएंगे. रूस की सेंट्रल बैंक की गवर्नर एल्विरा नबीउलिना और मशहूर मीडिया हाउस की एडिटर मार्गरिटा सिमोनियन भी भारत आएंगी, क्योंकि वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ मिलकर भारतीय राष्ट्रपति के स्टेट डिनर में भारत में नए टीवी चैनल RT India को लॉन्च करेंगी.
क्यों हैं खास पुतिन संग आ रहे लोग?
राष्ट्रपति पुतिन के साथ रूस की सुरक्षा परिषद के प्रमुख निकोलाई पेत्रुशेव भारत आ रहे हैं, जो पुतिन के सबसे करीबी हैं और रूस की सरकार में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं. पेत्रुशेव को पुतिन को पिछले 55 साल से जानते हैं और दोनों एक साथ KGB में काम कर चुके हैं. पेत्रुशेव रूस की आंतरिक सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ हैं.
रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन 1990 से पुतिन के साथ हैं और KGB में उनके साथ कम कर चुके हैं. इन्हें पुतिन के संभावित उत्तराधिकारियों में भी काउंट किया जाता है. फेडरल सिक्योरिटी बोर्ड के डायरेक्टर अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव को पुतिन 1970 से जानते हैं और वे रूस की सुरक्षा में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं.
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी राष्ट्रपति पुतिन के साथ आएंगे, जो रूस की सैन्य रणनीति बनाते हैं. खुफिया और युद्ध संबंधी सभी महत्वपूर्ण फैसलों में राष्ट्रपति पुतिन को सलाह देते हैं. विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 21 साल से राष्ट्रपति पुतिन के साथ हैं और रूस की कूटनीती का सबसे अहम चेहरा हैं, पुतिन के फैसलों का मजबूत स्तंभ हैं.
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
2 hrs agoLIVE: कर्नाटक के CM डी.के. शिवकुमार ने पोलैंड पीएम से मुलाकात की
6 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
8 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
18 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
22 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
23 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines