हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जंग लड़नी है, मैं तैयार हूं', यूरोप-नाटो देशों को पुतिन की चेतावनी, ट्रंप के दूतों संग 5 घंटे चली मीटिंग

Russia Ukraine War Update: रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन पीस प्लान पर सहमति नहीं बनी है, लेकिन पुतिन ने यूक्रेन, यूरोप, नाटो देशों और पश्चिमी देशों को चेतावनी जरूर दे दी है कि अगर यूरोप जंग लड़ना चाहत है तो रूस इसके लिए तैयार है. यूक्रेन पीस प्लान पर राष्ट्रपति ट्रंप के दूतों से 5 घंटे चली मीटिंग के बाद पुतिन का बयान सामने आया.

विज्ञापन
अमेरिकी प्रतिनिधियों से बातचीत करते राष्ट्रपति पुतिन.

Russia Ukraine War Update: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन, यूरोप, नाटो और पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल के साथ यूक्रेन पीस प्लान पर राष्ट्रपति पुतिन की बैठक करीब 5 घंटे चली. हालांकि यूक्रेन पीस प्लान पर सहमति नहीं बनी, लेकिन पुतिन ने कहा कि यूरोपीय देश नहीं चाहते कि रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर हो. उनकी शांति स्थापना की योजना नहीं, वे युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं. अगर यूरोप को युद्ध चाहिए तो रूस तैयार है.

ट्रंप ने बनाया है यूक्रेन पीस प्लान

बता दें कि अमेरिका ने रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्म कराने के लिए यूक्रेन पीस प्लान बनाया है, जिसकी शर्तें यूक्रेन और जेलेंस्की ने रिजेक्ट कर दी हैं, इसलिए ट्रंप नए सिरे से शांति वार्ता शुरू कर रहे हैं. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के सलाहकार जेरेड कुशनर बातचीत के लिए रूस पहुंचे, जहां क्रेमलिन में बंद कमरे में राष्ट्रपति पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव और निवेश दूत किरिल दिमित्रिएव के साथ उनकी बातचीत करीब 5 घंटे चली.

पुतिन ने यूरोप पर लगाए ये आरोप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केस में यूरोप पर यूक्रेन संघर्ष समझौते को नाकाम करने का आरोप लगाया. पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता की संभावना जताई, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि यूक्रेन पीछे नहीं हटता तो रूस बलपूर्वक अपना टारगेट हासिल करेगा. पुतिन ने निशाना साधते हुए यूरोप की सरकारों पर ऐसे प्रस्ताव रखने का आरोप लगाया, जिनका उद्देश्य केवल शांति प्रक्रिया को अवरुद्ध करना है. यूरोप के सुझावों में ऐसी मांगें शामिल हैं, जो रूस को बिल्कुल अस्वीकार्य हैं और दावा किया कि यूरोप ट्रंप के प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन

पश्चिमी देशों पर पुतिन के ये आरोप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों पर भी आरोप लगाया और कि आज पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है. कहीं अस्तित्व की लड़ाई चल रही है तो कहीं कब्जा करने की लड़ाई जारी है. कहीं एक दूसरे को बड़ा साबित करने की जंग है. क्योंकि कुछ देश अपने ‘एकाधिकार वाले दबदबे’ के नीचे दूसरों को दबाना चाहते हैं. दुनिया से मुकाबला करके अपना एकाधिकार स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन वह इसमें नाकाम होंगे और होते रहे हैं. रूस भी उनकी राह में रोड़ा बनकर खड़ा है, अगर वे जंग लड़ेंगे तो रूस भी लड़ेगा.

यूक्रेन को पुतिन की कड़ी चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने टैंकरों पर ड्रोन हमलों के बदले यूक्रेन को समुद्र तक पहुंच बंद करने की भी धमकी दी. उन्होंने यूक्रेन के हमलों को समुद्री डकैती कहा और जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. वहीं इस चेतावनी के जवाब में यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की इन टिप्पणियों से पता चलता है कि वे वास्तविक शांति में रुचि नहीं रखते.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola