Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं. पुतिन 4 दिसंबर की शाम को भारत पहुंचे थे जिसके बाद पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था. जिसके बाद से ही दोनों की दोस्ती की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई हैं. वहीं, पुतिन के भारत पहुंचते ही उनका विमान लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.
पुतिन के विमान पर लिखा РОССИЯ
बता दें कि जब राष्ट्रपति पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो सबकी नजरें उनके प्लेन पर लिखे एक एक शब्द पर गई. उनके प्लेन पर लाल-लाल बड़े अक्षरों में РОССИЯ लिखा है. जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल उठे कि आखिर इसका मतलब क्या होता है.
प्लेन पर रूसी भाषा में लिखा है РОССИЯ
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि जिस प्लेन से पुतिन भारत पहुंचे हैं वह उनका सरकारी प्लेन है. उसका नाम इल्युशिन Il-96-300 है. पुतिन हमेशा इसी विमान से हवाई यात्रा करते हैं. इस विमान पर बड़े-बड़े अक्षरों में РОССИЯ लिखा हुआ दिखाई दिया और ये एक रूसी भाषा है.
Р = R
О = O
С = S
С = S
И = I
Я = Ya
РОССИЯ लिखी जैकेट भी हुई थी वायरल
बता दें कि 2 दिसंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर ने क्रेमलिन में पुतिन से मुलाकात की थी. इस दौरान स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ पुतिन के निवेश दूत किरिल दिमित्रिएव भी दिखाई दिए थे.
इस मीटिंग के दौरान पुतिन के निवेश दूत किरिल दिमित्रिएव ने एक जैकेट पहन रखी थी. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. यूजर्स उनकी जैकेट पर लिखे शब्दों को लेकर चर्चा कर रहे हैं. इतना ही नहीं उनकी जैकेट वायरल होने के बाद मास्को में पूरी जैकेट का स्टॉक ही खत्म हो चुका है.
यह भी पढे़ं- पुतिन के भारत दौरे से पहले वायरल हुई ये जैकेट, मास्को में खत्म हुआ स्टॉक; आखिर क्या है उसमें ऐसा खास?
जैकेट पर ऐसा क्या लिखा है?
पुतिन के निवेश मंत्री की जैकेट की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. उनकी जैकेट पर लिखा हुआ वो कोट भी खूब वायरल हो रहा है. उनकी जैकेट पर लिखा हुआ था- Russia is not a country that is afraid of anything यानी ‘रूस ऐसा देश नहीं है जो किसी भी चीज से डरता हो.’
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
2 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
2 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
10 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
11 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
13 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines