Covid-19 in China: चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। रविवार देर रात शंघाई में लॉकडाउन के विरोध को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। चीन के कई शहरों में कोरोना लॉकडाउन को लेकर विरोध फैल रहा है, क्योंकि लोग सख्त कोविड प्रतिबंधों से तंग आ चुके हैं।
पिछले दिनों शंघाई के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जिसने इस आंदोलन को जन्म दिया क्योंकि लोगों का मानना था कि कड़े प्रतिबंधों के कारण निवासी इमारत से बाहर नहीं निकल सकते थे।
प्रतिबंधों को लेकर सरकार विरोध प्रदर्शन
शंघाई में विरोध प्रदर्शन में शामिल शॉन जिओ नाम के एक शख्स ने कहा कि मैं यहां हूं क्योंकि मैं अपने देश से प्यार करता हूं, लेकिन मैं अपनी सरकार से प्यार नहीं करता … मैं स्वतंत्र रूप से बाहर जाने में सक्षम होना चाहता हूं, लेकिन प्रतिबंधों के कारण मैं ऐसा नहीं कर सकता। हमारी COVID-19 नीति विज्ञान या वास्तविकता पर आधारित नहीं है।
और पढ़िए – अमेरिका के मॉन्टगोमरी काउंटी में बिजली के तारों से टकराया विमान, बिजली गुल; 90 हजार घर प्रभावित
रविवार को सैंकड़ों प्रदर्शनकारी वुहान और चेंगदू शहरों में भी सड़कों पर उतरे, जबकि चीन के आसपास के कई विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम सिर्फ अपने बुनियादी मानवाधिकार चाहते हैं। बिना टेस्ट कराए हम अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते।
चीन में कोरोना के आंकड़े
बता दें कि एक बार चीन में कोरोना के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को चीन में कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। जानकारी के मुताबिक, नए संक्रमितों में 104 मरीजों की हालत गंभीर पाई गई, जबकि सात मरीजों की मौत दर्ज की गई।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 hr agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
3 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
4 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
4 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
7 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
8 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
9 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
11 hrs agoLIVE: 'CEC से मिलकर रहेंगे सांसद...' 5 घंटे से धरने पर राहुल गांधी
11 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines