अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. इस विमान में कुल 8 लोग सवार थे. हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा रविवार शाम को हुआ, जब प्राइवेट जेट रनवे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वो रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया.
ये भी पढ़ें: भयंकर बर्फीला तूफान, 9000 उड़ानें रद्द, 15 राज्यों में इमरजेंसी… अमेरिका में कहां-कहां अलर्ट और कैसे हैं हालात?
खराब मौसम हो सकता है हादसे की वजह
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि ये विमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 मॉडल का प्राइवेट जेट था. प्लेन कहां जा रहा था और उसमें सवार यात्री कौन थे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वहां मौसम काफी खराब था. मेन राज्य और आसपास के इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर था. माना जा रहा है कि मौसम भी इस दुर्घटना की एक वजह हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
जांच में जुटे अधिकारी
घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया. यात्रियों को एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी गई. इस हादसे की जांच अब नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और FAA मिलकर कर रहे हैं. जांच में ये पता लगाया जाएगा कि विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या पायलट से कोई चूक हुई. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी.
ये भी पढ़ें: 11000 फुट की ऊंचाई पर हुआ था चमत्कार! विमान में ब्लास्ट से जिंदा बचे 74 यात्री, सिर्फ हमलावर की हुई मौत
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 mins agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 hr agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
2 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
12 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
18 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines