Prince William Kate Middleton Secret Date: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के विंडसर में अपने घर के पास बने नए स्थान पर अकेले जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने लोगों की नजरों से दूर रहकर एक साथ समय बिताया है। वे अपने तीन बच्चों के साथ शाही कार्यक्रमों के व्यस्त रहने के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके चलते वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी ने एक दूसरे के साथ किसी नई जगह पर समय बिताया है। उनकी इस मुलाकात से ऐसा लगता है कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने रात में एक साथ बाहर समय बिताना चाहते थे। चर्चाएं ये भी हैं कि उन्होंने नीलामीकर्ता ड्रिवेट्स के सेलरूम में समय बिताया था, जो उनके विंडसर घर के करीब है।
कलेक्शन को देखकर मुरीद हुआ कपल
डेली मेल के अनुसार, सेलरूम्स में कई चीजों को देखकर प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने उनमें रुचि दिखाई। लोगों का मानना है कि वे डेकोरेटर और एंटीक डीलर रॉबर्ट किम के द्वारा इकट्ठा किए गए कलेक्शन को देखने पहुंचे थे। किम की अगस्त में मृत्यु हो गई थी। आपको बता दें कि डीलर रॉबर्ट किम ने काफी समय पहले हाईग्रोव और क्लेरेंस हाउस में किंग चार्ल्स के लिए सजावट की थी, जिसे लेकर बुधवार को उनके संग्रह की तीन दिवसीय नीलामी का आयोजन हुआ, जिसमें 1.5 मिलियन पाउंड्स तक के कालीन और फूलदान भी शामिल थे।
कलात्मक चीजों को लेकर दिलचस्पी
हालांकि, नीलामी के दौरान एक दूसरे को साथ देखने के बाद यह अभी साफ नहीं हुआ है कि संग्रह पर कोई बोली लगाई भी है या नहीं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वे उस दौरान वेल्स की राजकुमारी के माता-पिता और भाई-बहनों के लिए उपहार ढूंढ़ रहे थे। बताया जाता है कि कलेक्शन के लिए कलात्मक चीजों को लेकर कैट को काफी दिलचस्पी है और एक शाही विशेषज्ञ का दावा है कि केट अक्सर एक एक खास तरीके से संग्रहालयों का भ्रमण करती हैं। रॉयल लेखिका टीना ब्राउन ने अपने एक लेख में बताया कि राजकुमारी सुबह-सुबह मीडिया से दूर अकेले ही संग्रहालयों जाया करती हैं।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 hr agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 hr ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
22 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines