Prime Minister birth Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उपलक्ष में उनको कई सेलेब्रिटीज़ से शुभकामनाएं मिली हैं। पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने भी पीएम मोदी को बर्थ डे विश करते हुए X ट्विटर पर बधाई दी है। क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का रखवाला बताया है। क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट में लिखा, आज दुनियाभर में यदि वसुधैव कुटुंबकम की बात हो रही है तो उसकी मुख्य वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आज उनका जन्मदिन है, मैं पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देता हूं। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें।
दस साल तक क्रिकेट खेल चुके हैं कनेरिया
पाकिस्तान के कनेरिया ने साल 2000 और 2010 के बीच पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला और देश के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर के रूप में अपना करियर समाप्त किया, बाद में उन पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। उनके क्रिकेट में कई महान रिकॉर्ड्स हैं।
एक हजार से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
कनेरिया के पास 276 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक हजार से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है, उनकी गिनती महानतम लेग स्पिनरों में होती है। दानिश कनेरिया टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी स्पिनर हैं। उन्होंने अपने देश, पाकिस्तान के लिए कुल 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट लिए हैं। कनेरिया 8 वनडे मैचों में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उनके नाम पर 15 विकेट दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
25 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines