दुनियाभर में देर रात से क्रिसमस का त्योहार मनाना शुरू हो गया है। लोगों ने अपने, परिवार और देश के लिए खुशहाली के लिए प्रभु यीशू से प्रार्थना की। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मौत कामना की। जेलेंस्की ने अपने क्रिसमस संदेश में कहा कि रूसी नास्तिक हैं और सभी यूक्रेनियन की क्रिसमस पर एकमात्र इच्छा पुतिन की मृत्यु है।
जेलेंस्की ने कहा कि हम रूस द्वारा क्रिसमस के नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर पोप की निराशा से सहमत हैं। दुख की बात है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में चल रहे इस भीषण युद्ध के दौरान यूक्रेनी लोगों के लिए यह चौथा क्रिसमस है जब उन्हें युद्ध का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि मॉस्को ने न केवल इस पवित्र दिन के लिए कम से कम हत्याएं रोकने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है, बल्कि इसके बजाय रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे बिजली गुल हो गई और मोर्चे पर हमले जारी रखे हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिसमस से पहले यूक्रेन में बत्ती गुल, रूस के हमलों से आया तंग, अब क्या करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की?
बता दें कि यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईसाई पुराने धार्मिक कैलेंडर के अनुसार 7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं, लेकिन ज़ेलेंस्की ने दो साल पहले तारीख बदल दी ताकि यह पश्चिम में मनाए जाने वाले दिन के समान हो जाए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि दुर्भाग्यवश रूस पूरे वर्ष की तरह इस बार भी वास्तविक युद्धविराम प्रस्तावों को अस्वीकार कर रहा है। इसके बजाय वह स्पष्ट रूप से युद्ध को लंबा खींचने और हमले जारी रखने के तरीके खोज रहा है।
शांति पर बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि दुनिया भर के सभी लोग इस युद्ध के विरुद्ध आवाज उठाएं और रूस को हमारे लोगों के विरुद्ध अपनी क्रूरता, आतंक और आक्रामकता को सामान्य बनाने से रोकें। मैं सभी जिम्मेदार नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे पोप की तरह शांति का समर्थन करें और हम एकजुटता के हर संकेत की सराहना करते हैं।
यह भी पढ़ें: मैं युद्ध रोक दूंगा लेकिन…’, पुतिन ने यूक्रेन के सामने रखी ऐसी शर्त, क्या पूरा कर पाएंगे जेलेंस्की?
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines