POK Wheat Price Hike Protest: पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी और सब्सिडी हटाने के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को 11वें दिन भी वहां लोगों ने प्रदर्शन किया। पीओके स्कर्दू, गांचे, शिगार और यासीन जैसे शहरों में गेहूं की कीमतों के खिलाफ धरने और प्रदर्शन लगातार जारी है। इसके साथ ही लोगों ने यह ऐलान किया है कि अगर गेहूं के दामों में बढ़ोतरी को सरकार वापस नहीं लेती है तो लगातार प्रदर्शन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीओके में 10 किलो गेहूं की बोरी 3600-4000 रुपए में बिक रही है।
यह भी पढ़ेंः चमत्कार कहें या किस्मत! जापान में भूकंप के 145 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिली 90 साल की बुजुर्ग
विरोध प्रदर्शन में शामिल ऑल पार्टी अलायंस के गुलाम हुसैन अतहर, शेख अहमद तराबी, नजफ अली और वकील अहमद चाऊ ने कहा कि अगर गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया जाता है तो वे सीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इसके अलावा सीएम हाउस पर भी प्रदर्शन करेंगे। उनके पास सारे विकल्प मौजूद हैं। लोगों की अधिकारों की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ सरकार ड्रोन से हमले करवा रही है। लेकिन हम इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं।
सरकार के खिलाफ है पूरा देश
प्रदर्शनकारियों ने ऐलान करते हुए कहा कि जब तक मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जाती है हमारा धरना जारी रहेगा। सरकार को हमारी मांगों के आगे झुकना पड़ेगा। पीपुल्स और अवामी एक्शन पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि गिलगित बाल्टिस्तान में गेहूं की बढ़ती कीमतों पर अगर नियंत्रण नहीं किया गया तो प्रदर्शन और ज्यादा तेज किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रांतीय सरकार लोगों पर अत्याचार करती है तो मामला गेहूं की सब्सिडी तक नहीं रहेगा। पूरा देश संगठित है पूरी तैयारी के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।
यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश में चुनाव से पहले नतीजे तय, हिंसा और बायकॉट के बीच हो रही वोटिंग
संबंधित खबरें
World Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
24 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
27 mins agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
34 mins agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
1 hr agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
10 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
11 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
14 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
15 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines