PM Modi UAE Visit : पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर हैं। उन्होंने राजधानी अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच बैठक हुई, जिसमें कई वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूएई के रिश्ते दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं। भारत का तीसरा बड़ा पार्टनर यूएई है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में कहा कि आपने आज अबू धाबी में एक नया इतिहास रचा है। भारत के अलग-अलग राज्यों से यूएई आए भारतीयों के दिल एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज यही कहती है कि भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।
यह भी पढे़ं : कौन है गीताबेन रबारी, जिनके भजन की PM Modi ने की तारीफ, पिता करते हैं सामान ढोने का काम
2. पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां अपने परिवार से मिलने आया हूं। मैं उस मिट्टी की खुशबू और 140 भारतीयों का संदेश लेकर आया हूं, जहां आपका जन्म हुआ था। आप लोगों पर भारत को गर्व है।
3. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं पहली बार साल 2015 में यूएई आया था, तब तत्कालीन युवराज और वर्तमान के राष्ट्रपति ने अपने 5 भाइयों के साथ मेरा वेलकम किया था। मैं उस स्वागत को कभी भूल नहीं सकता हूं। तीन दशक के बाद मैं प्रधानमंत्री के तौर पर यूएई आया था।
4. पिछले 10 वर्षों में यह मेरा सातवां दौरा है। आज भी भाई शेख मोहम्मद बिन जायद ने एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत किया। मुझे खुशी है कि हमने भी भारत में उनका चार बार वेलकम किया है। जब वे गुजरात आए थे तो लाखों लोग उन्हें धन्यवाद देने के लिए आए थे।
यह भी पढे़ं : PM Modi France UAE Visit: फ्रांस, यूएई में धड़ल्ले से होगा यूपीआई पेमेंट; जानें पीएम मोदी की यात्रा के खास प्वॉइंट्स
5. मैं भाग्यशाली हूं कि यूएई ने अपने देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार द ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया। यूएई का यह पुरस्कार सिर्फ मेरा ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का है।
6. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं साल 2015 में शेख मोहम्मद बिन जायद के सामने अबू धाबी में एक मंदिर का प्रस्ताव रखा था, उन्होंने बिना देरी किए इस प्रस्ताव पर हामी भर दी थी। अब उस मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है।
7. पीएम मोदी ने अबू धाबी में कहा कि दोनों देशों का संबंध टैलेंट, इनोवेशन और कल्चर पर है। हमने फिर से अपने रिश्तों को आगे बढ़ाया और आज दोनों देश एक साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
8. उन्होंने कहा कि आज भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर यूएई है। साथ ही यूएई सातवां सबसे बड़ा इन्वेस्टर भी है। ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दोनों देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं : जलवायु को लेकर कोई समझौता नहीं करता भारत; दुबई में हो रहे शिखर सम्मेलन में जाने से पहले बोले PM मोदी
9. पीएम मोदी ने कहा कि यूएई के स्कूलों में भारत के 1.5 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक मास्टर कोर्स स्टार्ट किया गया था और दुबई में जल्द ही एक सीबीएसई ऑफिस भी खोला जाएगा।
10. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारतीयों का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाया है। भारत ने पहली बार में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने और एक साथ 100 उपग्रह को लॉन्च करने का रिकॉर्ड बनाया।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
4 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
11 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
11 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
21 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines