हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पीएम मोदी ने की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

इजराइल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फोन पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से फोन पर बात की है। पीएमओ अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्‍याहू को भारत आने के लिए आमंत्रित कियाहै। बता दें नेतन्याहू छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

इस बारे में पीएम मोदी ट्वीट कर कहा, “अपने अच्छे दोस्त इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से बात करके अच्छा लगा। उन्हें उनकी प्रभावशाली चुनावी जीत और रिकॉर्ड छठी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। खुशी है कि हमारे पास भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को एक साथ आगे बढ़ाने का एक और मौका होगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –US: सर्वर में बड़ी खराबी से हवाई यात्रा ठप, राष्ट्रपति बाइडन ने मांगी रिपोर्ट

छठी बार इजराइल के प्रधानमंत्री बने

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने के बीच ने हाल के वर्षों में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में तेजी से हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने भविष्य में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सामरिक सहयोग पर सहमति व्यक्त की गई। गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में 73 वर्षीय नेतन्याहू छठी बार इजराइल के प्रधानमंत्री बने हैं। नेतन्याहू की पार्टी ने कई अन्य दलों का समर्थन हासिल कर सरकार बनाई है।

विज्ञापन

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola