PM Modi in UN: अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के हेडक्वार्टर में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने लॉन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स, पुरस्कार विजेता कहानीकार जे शेट्टी, भारतीय शेफ और रेस्तरां मालिक विकास खन्ना और ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने योग के कई आसन किए। पीएम के योग दिवस कार्यक्रम में 180 से ज्यादा देशों के लोग शामिल हुए।
पीएम मोदी ने मिलेट्स खाने का दिया मंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि लगभग नौ साल पहले यहीं पर संयुक्त राष्ट्र मुझे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला। मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है। ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।
विदेशियों ने क्या-क्या कहा?
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि योग लोगों को एकजुट करता है, सामान्य मानवता को प्रकट करता है। यह बताता है कि हमारे मतभेदों के बावजूद हम एक हैं।
- यूएनजीए अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा कि योग हमारे शारीरिक प्रदर्शन को बदल देता है लेकिन यह हमारे अंदर अलग मानसिक और बौद्धिक प्रदर्शन को जगा सकता है। मैं योग का प्रशंसक रहा हूं। हमारी दुनिया को संतुलन और आत्म-नियंत्रण की जरूरत है। योग इसे हासिल करने के तरीकों में से एक है।
- न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि हम योग का अभ्यास करते हैं लेकिन हम अपने जीवन में योग से जो प्राप्त करते हैं उसे क्रियान्वित करते हैं। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री यही संदेश ला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Honey Singh Receives Threats: रैपर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी धमकी, बोले- मुझे लग रहा मौत का डर
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
4 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
4 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
11 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
13 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
15 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines