PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को खास तोहफा दिया। उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की पत्नी योशिको इशिबा को पश्मीना शॉल दी। वहीं, प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को पीएम मोदी ने चॉपस्टिक्स के साथ रेमन बाउल गिफ्ट किया। उसके पहले प्रधानमंत्री को टोक्यो में एक मंदिर के पुजारी ने दारुमा डॉल गिफ्ट की थी, जिसे जापान में खास माना जाता है। जानिए पीएम मोदी के दिए दोनों गिफ्ट्स की क्या खासियत है।
जापानी प्रधानमंत्री का गिफ्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को एक खास तरह की चॉपस्टिक्स के साथ रेमन बाउल गिफ्ट किया है। ये चॉपस्टिक्स चांदी की बनी हैं और इनके साथ वाले बाउल कीमती पत्थर के बने हैं। इसे भारतीय और जापानी कला से मिलाकर बनाया गया है। इसमें चार छोटे बाउल्स हैं, जिसके साथ एक बड़ा बाउल भी है। एएनआई के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से ये मूनस्टोन लिया गया है, जो प्रेम, संतुलन और सुरक्षा का प्रतीक है। वहीं, बड़े कटोरे का आधार मकराना संगमरमर का है। इसमें राजस्थान के कीमती पत्थर जड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिली Daruma Doll की क्यों रंगी जाती है एक आंख? देखिए खूबसूरत तस्वीरें
प्रधानमंत्री की पत्नी को पीएम मोदी का गिफ्ट
नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की पत्नी योशिको इशिबा को भी गिफ्ट दिया है। पीएम ने उन्हें एक पश्मीना शॉल तोहफे में दी है। जानकारी के मुताबिक, ये शॉल लद्दाख के चांगथांगी बकरी के महीन ऊन से बनी है। इसकी खासियत है ये है कि ये शॉल हल्के, मुलायम और गर्म होने के कारण दुनिया भर में काफी पसंद की जाती है।
इस शॉल को लेकर कहा जाता है कि ये सदियों पुरानी परंपरा को दिखाती है। इसे राजघरानों में संजोकर रखा जाता था। इस पर फूल और पक्षियों के डिजाइन बने हुए हैं, जो इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ात हैं। ये शॉल क्लासिक कश्मीरी डिजाइन और शिल्प कौशल को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें: भारत-जापान के संबंध हुए मजबूत, सेमिकंडकटर समेत इन 4 क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग, SCO समित से पहले पीएम मोदी का दौरा
संबंधित खबरें
कोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
11 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
2 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
11 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
15 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
16 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
23 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines