PM Modi In UK: ब्रिटेन के लंदन में पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने 24 जुलाई की देर शाम एक ज्वाइंट प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा कि चिंता मत कीजिए, हम बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी चिंता मत कीजिए। इस पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर मुस्कुरा दिए। कीर ने पीएम मोदी की तरफ देखकर कहा कि मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, पीएम मोदी दो दिवसीय लंदन दौरे पर गए थे। गुरुवार को दौरे का अंतिम दिन था। लंदन से निकलने से पहले पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने साझा प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में बातचीत के दौरान ही पत्रकारों को अनुवाद किए हुए प्रश्न-उत्तर वितरित किए जा रहे थे। तो इससे भाषा पर चर्चा चल रही थी और पत्रकार पीएम से सवाल पूछने में हिचक रहे थे। जिसपर पीएम मोदी ने कहा कि चिंता मत कीजिए, हम बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Free Trade Agreement: क्या है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट? ब्रिटेन के साथ समझौते से भारत को कैसे होगा फायदा
राजनीतिक विषय पर क्रिकेट की भाषा में हुई बात
पीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन साझेदारी पर बात करते हुए कहा कि कभी-कभी स्विंग और कभी-कभी चूक हो सकती है, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं। कहा कि दोनों देश एक उच्च स्कोर वाली, ठोस साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन दिनों भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है। पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों के लिए क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। यह हमारी साझेदारी का एक बेहतरीन प्रतीक भी है।
पहलगाम हमले का हुआ जिक्र
पीएम मोदी ने एक्स पर बताया कि पीएम कीर स्टारमर ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। बताया कि प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और मैं इस बात पर भी सहमत हैं कि अतिवादी विचारधाराओं को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जो लोग लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: India-UK FTA: किसानों के लिए बड़ी जीत कैसे है भारत-यूके के बीच व्यापार समझौता, क्या होगा फायदा?
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 hr agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
2 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
2 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
5 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
7 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
8 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines