PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिका दौरे का शुक्रवार को आखिरी दिन है। उन्होंने आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ टेक्नोलॉजी हैंडशेक प्रोग्राम में शामिल हुए। इस मौके पर बाइडेन ने कहा कि हमारा सहयोग न केवल हमारे अपने लोगों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मायने रखता है। हमारी साझेदारी अगली सफलता या अगले डील से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हों। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने, ब्रह्मांड की खोज करने, लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, महामारी को रोकने और हमारे नागरिकों को वास्तविक अवसर देने के बारे में है।
बाइडेन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत का युवा दुनिया भर में अपनी प्रतिभा के आधार पर पहचान बना रहा है। प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का यह मिलन एक उज्जवल भविष्य के लिए गारंटी लेकर आया है। यह सुबह कुछ ही मित्रों के बीच की है लेकिन यह सुबह एक उज्जवल भविष्य की गारंटी लेकर आएगा। राष्ट्रपति बाइडन की दृष्टि और ताकत और भारत की आकांक्षाओं और संभावनाओं को साथ लेकर आगे चलने का यह अवसर है।
ये दिग्गज प्रोग्राम में पहुंचे
इस कार्यक्रम में नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा सत्या नडेला, आनंद महिंद्रा, सुंदर पिचाई, सैम अल्टमैन, लिसा स्यू, टिम कुक, मुकेश अंबारनी, विल मार्शल, हेमंत तनेजा आदि कारोबारी मौजूद थे।
कमला हैरिस संग लंच कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी
टेक्नोलॉजी हैंडशेक प्रोग्राम के बाद पीएम मोदी अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आयोजित लंच में पहुंचे। उनके साथ उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी थे। एंटनी ने कहा कि चाहे हम इसे अमेरिकी सपना कहें या भारतीय सपना। हमारे लोग अवसर में गहराई से विश्वास करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं या कहां से आए हैं, हम अपने आप से कुछ बेहतर बना सकते हैं। यहां अमेरिका में भारत हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। हम मिंडी कलिंग की कॉमेडी पर हंसते हैं। हम कोचेला में दिलजीत की धुन पर नाचते हैं। योग करके हम खुद को फिट और स्वस्थ रखते हैं।
कमला हैरिस बोलीं- भारत में बनी वैक्सीन ने बचाई जान
वहीं, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि भारत का इतिहास और शिक्षा ने न केवल मुझ पर बल्कि पूरी दुनिया पर प्रभाव डाला है। भारत ने दुनिया के करोड़ों लोगों को प्रेरित किया चाहे फिर वह दर्शनशास्र से हो या फिर सविनय अवज्ञा या फिर लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता हो। अमेरिका की उपराष्ट्रपति होने के नाते मैं कई देशो में गई हूं और भारत में भी। दक्षिण – पूर्व एशिया में भारत निर्मित वैक्सीन पहुंची जिसकी मदद से कई लोगों की जान बचाई जा सकीं।
मोदी बोले- हमारा संबंध गहरा होना चाहिए
जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का इस भव्य स्वागत करने के लिए धन्यवाद करता हूं और आप दोनों ने जो गर्मजोशी शब्द कहे उसके लिए भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले 3 तीनों में मैंने अनेक बैठकों में हिस्सा लिया और कई विषयों में चर्चा की। सभी बैठकों में एक चीज समान थी सब एक मत थे कि भारत और अमेरिका के बीच मित्रता एवं सहयोग और गहरा होना चाहिए।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
7 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
8 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
10 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
23 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines