Georgia Meloni Criticizes Leftists: इटली की प्रधानमंत्री जाॅर्जिया मेलोनी ने उदारवादी और वामपंथी नेताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उदारवादी लोग दक्षिणपंथी नेताओं के उदय से काफी निराश हो गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में वापसी के बाद तो यह निराशा और बढ़ गई है। मेलोनी ने ये बातें शनिवार को वाशिंगटन डीसी में सीपीएसी के एक कार्यक्रम में कही।
मेलोनी ने कहा कि जब बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने 90 के दशक में वामपंथी उदारवादी नेटवर्क बनाया तो उन्हें राजनेता कहा गया। आज जब ट्रंप, मेलोनी, माइली और नरेंद्र मोदी बात करते हैं तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वामपंथियों का डबल स्टैंडर्ड है। अब हम लोग इसके आदी हो चुके हैं। लोग अब उनके झूठ पर भरोसा नहीं करते हैं। वे हम पर कीचड़ उछालते हैं उसके बावजूद लोग हमें वोट करते हैं।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में बजा सनातन का डंका, मंदिरों-गुरुद्वारों पर सरकार खर्च करेगी 34 करोड़ रुपये
चिड़चिड़ाहट अब उन्माद में बदल गई है
इटली की पीएम ने ट्रंप की जोरदार तारीफ की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दृढ़ नेता बताया। जो बाहरी दबावों के बावजूद लगातार काम कर रहे हैं। मेलोनी ने कहा कि ट्रंप की जीत से वामपंथी घबराए हुए हैं। उनकी चिड़चिड़ाहट अब उन्माद में बदल गई है। ऐसा इसलिए नहीं है कि दक्षिणपंथी चुनाव जीत रहे हैं बल्कि अब वैश्विक स्तर पर सहयोग भी कर रहे हैं। बता दें कि मेलोनी के सीपीएसी को संबोधित करने के फैसले का रोम में विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने उनका विरोध किया।
देश में विरोध का सामना कर रही मेलोनी
इटली की सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ऐली श्लेन ने भी पीएम मेलोनी को कार्यकम से दूर रखने का आग्रह किया था। ऐली ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन और यूरोपीय संघ पर ट्रंप के अपमान और सीधे हमलों के बाद एक शब्द भी नहीं कहा। वे इटालवी और यूरोपीय हितों की रक्षा करने में असमर्थ हैं, क्योंकि वह नए अमेरिकी प्रशासन को नाराज नहीं करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘US का फायदा उठाता है भारत…’, USAID फंडिंग को लेकर फिर हमलावर हुए डोनाल्ड ट्रंप
संबंधित खबरें
भारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
6 mins ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines