United Airlines Flight 624 Crash during Emergency Landing: जहाज 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, अचानक फायर अलार्म बजा और प्लेन में हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर्स को लगा कि प्लेन के सामने वाले कार्गो होल्ड में आग लग गई है तो उन्होंने वाल्व खोले बिना CO2 छोड़ दिया। साथ ही पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग मोड ऑन कर दिया। ATC अधिकारियों से संपर्क किया और जहाज को तेजी से नीचे लाया गया।
जहाज 3000 फीट की ऊंचाई पर आ गया था, लेकिन कॉकपिट में गैस भरने से हड़बड़ी में बैलेंस बिगड़ने से प्लेन रनवे के पास बिजली की हाई वोल्टेज वाली तारों से टकरा गया। टक्कर लगते ही प्लेन में आग लग गई और जहाज आसमान में ही आग का गोला बन गया। हादसे में प्लेन में सवार सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स मारे गए। जांच करने पर पता चला कि फायर अलार्म झूठा था, लेकिन बचाव के चक्कर में झूठ सच साबित हो गया।
यह भी पढ़ें:पेशाब में खून आया, गर्मी से जूते पिघले; फिर भी दौड़ीं 1000KM, सिंगापुर टू थाईलैंड पहुंची 12 दिन में
ब्लैक बॉक्स से पता चली हादसे की कहानी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा 76 साल पहले आज ही के दिन 17 जून 1948 को हुआ था। यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 624 ने डगलस डीसी-6 एयरलाइनर 4 इंजन वाले प्रोपेलर में सैन डिएगो कैलिफोर्निया से उड़ान भरी थी। फ्लाइट को न्यूयॉर्क शहर में लैंड होना था, लेकिन भारतीय समयानुसार दोपहर के करीब 1:41 बजे ईस्टर्न डेलाइट टाइम पर पेनसिल्वेनिया एरिस्टेस के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मरने वालों 39 पैसेंजर्स और 4 क्रू मेंबर्स शामिल थे। ब्लैक बॉक्स के डाटा से पता चला कि जब जहाज 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था तो आगे के कार्गो होल्ड में फायर अलार्म जलने लगा। फ्लाइट क्रू को लगा कि कार्गो होल्ड में आग लग गई है, लेकिन यह अलार्म गलत निकला। फिर भी क्रू मेंबर्स ने एहतियातन आग को बुझाने के लिए आगे के कार्गो होल्ड में CO2 की बोतलें छोड़ने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें:EVM को हैक कर सकता है AI; एलन मस्क की इस चेतावनी पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट
मरने वालों में एक्टर और एडिटर भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नियमों के अनुसार, बोतलों को डिस्चार्ज करने से पहले केबिन प्रेशर रिलीफ वाल्व खोलना होता है, ताकि केबिन और कॉकपिट में गैस बिल्डअप को बाहर निकाला जा सके, लेकिन क्रू मेंबर्स ने वाल्व नहीं खोले। इससे गैस सामने के कार्गो होल्ड से कॉकपिट में वापस आ गई। इस वजह से पायलट ने जहाज को इमरजेंसी लैंडिंग मोड में डाल दिया, लेकिन लैंडिंग के दौरान जहाज तेजी से नीचे उतरा।
बैलेंस बिगड़ने के कारण जहाज बिजली की लाइनों से टकरा गया। इसके बाद जहाज जंगल में पहाड़ी और पेड़ों से टकरा गया। हादसे में मरने वाले लोगों में ब्रॉडवे थियेटर के संचालक अर्ल कैरोल और उनकी प्रेमिका, अभिनेत्री बेरिल वालेस तथा कोलियर्स वीकली के एडिटर और एस्क्वायर के सह-संस्थापक हेनरी एल. जैक्सन भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें:29000 फीट ऊंचाई, अचानक जहाज में बम फटा और 3 टुकड़े हो गए, आरोपियों समेत 81 पैसेंजरों के मिले चिथड़े
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines