अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हो गया है। नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश हो गया है। हादसे में पति-पत्नि और बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत बताई जा रही है। हादसे में NASCAR कार रेसिंग के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग बिफल स्टेट्सविले और उनके परिजनों की मौत हो गई। यह प्राइवेट जैट भी रेसलर का ही बताया जा रहा है।
बता दें कि उत्तरी कैरोलिना में सेसना सिटेशन II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट (एसवीएच) पर लैंडिंग के दौरान सेसना 550 सिटेशन II N257BW विमान क्रैश हो गया। विमान में 6 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया ने अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
हादसे में कार रेसिंग के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग बिफल स्टेट्सविले के साथ कुल 7 लोगों की मौत हुई है। इसमें ग्रेग की पत्नी क्रिस्टीना, बेटी एम्मा और बेटा राइडर भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: मैक्सिको में भयानक विमान हादसा, इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए बिल्डिंग से टकराया प्राइवेट जेट, 7 की मौत
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयरपोर्ट लौट आया था, जिससे उड़ान के दौरान किसी संभावित समस्या का संकेत मिलता है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एफएए की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश, जमीन से टकराकर लगी भयंकर आग, पायलट ने कैसे बचाई अपनी जान?
हादसा सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जेट ग्रेग बिफल का आग की लपटों में घिरा हुआ दौड़ता हुआ रनवे पर चलता लगी भीषण आग के बीच दिखाई पड रहा। इसी जेट में 7 लोग सवार थे।
बता दें कि 55 साल के बिफल ने 20 सालों में 19 कप सीरीज रेस जीती थीं। सर्किट पर उनकी आखिरी रेस 2022 में टैलाडेगा में आयोजित गेइको 500 थी। उन्हें 2023 में नैस्कर के 75 महानतम रेस ड्राइवरों में शामिल किया गया था।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines