Plane Crash in Mexico: मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हो गया है. एक प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए बिल्डिंग से टकरा गया. टक्कर लगते ही उसमें आग लग गई और वह टुकड़े-टुकड़े होकर बिल्डिंग पर ही गिर गया. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 130 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. मैक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन को-ऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने विमान हादसे की पुष्टि की और बताया कि प्राइवेट जेट में 8 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे.
फुटबॉल मैदान पर करनी थी लैंडिंग
सैन माटेओ एटेंको की मेयर आना मुनिज ने बताया कि प्राइवेट जेट जलकर राख हो गया है और 7 शव बरामद किए जा चुके हैं. प्राइवेट जेट ने मैक्सिको में प्रशांत महासागर के तट पर बसे अकापुल्को से उड़ान भरी थी और इसे राजधानी मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में टोलुका एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन इमरजेंसी के कारण एयरपोर्ट से 5 किलोमीटर पहले एक फुटबॉल मैदान पर लैंडिंग करनी पड़ी, लेकिन जेट बिल्डिंग की छत से टकरा गया.
टक्कर लगते ही गिरा और आग लगी
शुरुआती जांच पता चला है कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बैलेंस बिगड़ने से प्लेन बिल्डिंग से टकराया. हादसा इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ है और बिल्डिंग की छत मेटल की थी, जिससे वह टकराया. टक्कर लगते ही विमान आग का गोला बनकर नीचे गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि वहां पर लोग नहीं थे. आस-पास रहने वाले लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और करीब 130 लोगों को रेस्क्यू किया. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
यह भी पढ़ें: रनवे पर नहीं हाईवे पर हुई विमान की लैंडिंग, कार को मारी जोरदार टक्कर- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
हादसे की जांच के आदेश हुए जारी
एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. पता लगाया जा रहा है कि प्राइवेट जेट को इमरजेंसी लैंडिंग करने की जरूरत क्यों पड़ी? तकनीकी खामी आ गई थी या मौसम खराब था? क्या हादसा मानवीय चूक के कारण हुआ? इसकी जांच भी की जा रही है.
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
22 mins agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 hr agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
4 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
8 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
16 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines