Air Canada Flight 621 Crash Memoir: एयर कनाडा एयरलाइन की इंटरनेशनल फ्लाइट पायलट की एक गलती के कारण क्रैश हो गई। करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई से जहाज 500 मील की स्पीड से नीचे आया, जमीन से टकराया और उसमें आग लग गई। भीषण अग्निकांड में जहां 100 पैसेंजर्स और 9 क्रू मेंबर्स जिंदा जलकर मारे गए। वहीं जहाज के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसास्थल पर जहाज के टुकड़ों और जले हुए सामान के साथ सवारियों के सिर्फ चिथड़े मिले।
किसी भी पैसेंजर की लाश पूरी नहीं मिली। शव आग में जलकर राख हो गए थे। ज्यादातर पैसेंजरों की सिर्फ हड्डियां मिलीं, जिनकी शिनाख्त DNA टेस्ट से हुई। इसके बाद ही अवशेष परिजनों को सौंपे गए। हादसे की जांच करने वाले बोर्ड के अनुसार, हादसा पायलट की गलती के कारण हुआ। टेक्निकल फॉल्ट आने से स्पॉइलर खराब हो गया था। पायलट ने उसे एक्टिव करने के लिए जैसे ही जोर लगाकर खींचा, वह निकल गया और जहाज का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह क्रैश हो गया।
जांच रिपोर्ट में स्पॉइलर से जुड़ी सिफारिशें की गईं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा आज से 54 साल पहले 5 जुलाई 1970 को हुआ था। एयर कनाडा फ्लाइट 621 ने डगलस डीसी-8 प्लेन में कनाडा के मॉन्ट्रियल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। टोरंटो एयरपोर्ट पर फ्लाइट का स्टॉपेज था और फ्लाइट को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में लैंड होना था, लेकिन स्टॉपेज टोरंटो एयरपोर्ट पर लैडिंग करते समय जहाज हादसे का शिकार हो गया। हादसा टोरंटो गोर टाउनशिप में हुआ, जो अब ब्रैम्पटन का हिस्सा है।
हादसे की जांच एक बोर्ड ने की, जिसने 29 जनवरी 1971 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। हादसे के लिए पायलट को जिम्मेदार ठहराया गया। 8 सिफारिशें की गईं, जिसमें से एक स्पॉइलर को एक्टिव करने के लिए लीवर को ऐसे डिजाइन करने की मांग थी कि टेकऑफ के दौरान ही इसे एक्टिव किया जा सके। डीसी-8 मॉडल के जहाजों के पंखों और ऑयल टैंक का डिजाइन भी मजबूत करने की सिफारिश की गई। एयर कनाडा के मैनुअल में स्पॉइलर एक्टिवेशन प्रोसेस को शामिल करने और पायलटों को इसकी सही ट्रेनिंग देने की सिफारिश भी की गई।
जहाज में एक-एक करके 3 बार ब्लास्ट हुए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों में सबसे ज्यादा 20 मृतक अमेरिका के नागरिक थे। 30 जुलाई 1970 को 49 मृतकों की शिनाख्त हुई, जिन्हें माउंट प्लीजेंट कब्रिस्तान में दफनाया गया। फ्लाइट के कैप्टन पीटर कैमरन हैमिल्टन और फर्स्ट ऑफिसर डोनाल्ड रोलैंड थे। फ्लाइट इंजीनियर हैरी गॉर्डन हिल थे, जिन्होंने टेकऑफ से पहले स्पॉइलर को चेक नहीं किया। लैंडिंग के समय जब स्पॉइलर अटक गया तो फर्स्ट ऑफिसर ने लीवर को झटके के साथ खींच दिया, जिससे वह निकल गया।
इसके बाद कैप्टन ने चारों इंजन स्टार्ट करके स्पीड से लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन जहाज का एक इंजन और पंख टूटकर अलग हो गए। इसके बाद जहाज तेजी से नीचे आया और पिछला हिस्सा जमीन से टकराया। इसके बाद जहाज के तीनों इंजन ब्लास्ट हो गए और आग लगने से जहाज क्रैश हो गया। जहाज में एक के बाद एक 3 ब्लास्ट हुए। जहाज में धमाके के समय इतनी तेज आवाज हुई कि आस-पास घरों के शीशे तक टूट गए थे।
यह भी पढ़ें:टॉपलेस होकर मालिश, गलत जगह छूना…लड़कियों के यौन शोषण की कहानी आई सामने
संबंधित खबरें
'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 3 लोगों की मौत
1 hr ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
3 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
3 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
10 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
11 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
14 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
17 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
17 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines