Pierre Poilievre Canada PM Candidate Trudeau Trails In Survey: खालिस्तान आतंकी की मौत के मुद्दे पर भारत से टेंशन लेने वाले कनाडा के पीएम खुद तनाव में हैं। दरअसल, कनाडा में 2025 में आम चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ही कनाडा की जनता ने उन्हें झटका दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा में होने वाले आम चुनाव को लेकर कनाडा की मीडिया की ओर से कराए गए एक सर्वे में जस्टिन ट्रूडो अपने प्रतिद्वंदी कंजर्वेटिव पार्टी के पियरे पोइलिवरे से पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा के ग्लोबल न्यूज के लिए स्थानीय एजेंसी IBSO ने सर्वे किया। सर्वे के जो नतीजे सामने आए, उससे जस्टिन ट्रूडो के साथ-साथ उनकी लिबरल पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। सर्वे के मुताबिक, पियरे पोइलिवरे को कनाडा की जनता पीएम पद के लिए ज्यादा योग्य मान रही है।
सर्वे में वर्तमान प्रधानमंत्री के पक्ष में 30 फीसदी जबकि इससे 9 प्रतिशत ज्यादा, यानी 39 फीसदी लोगों ने पियरे पोइलिवरे के पक्ष में वोट डाला है। बता दें कि इससे पहले कनाडा में 2021 में आम चुनाव कराए गए थे, उस दौरान भी ट्रूडो को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। ट्रूडो की पार्टी ने खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह धालीवाल की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के सहयोग से सरकार बनाई थी।
भारत के खिलाफ ट्रूडो के आरोपों में जगमीत धालीवाल का हाथ
कहा जा रहा है कि जिस धालीवाल की पार्टी के सहयोग से ट्रूडो अपनी सरकार चला रहे हैं, उसी के कहने पर कनाडा के पीएम ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खास बात ये कि आरोप लगाने के बाद से ट्रूडो भारत के खिलाफ एक भी सबूत नहीं दे पाए हैं, जबकि इससे उलट भारत सरकार ने कनाडा में छिपकर रह रहे खालिस्तानी आतंकियों के संबंध में अब तक कई सबूत ट्रूडो सरकार को सौंपे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की जून में हुई हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच टेंशन बढ़ा हुआ है। जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर को कनाडाई नागरिक बताते हुए उसकी हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार बताया है। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
निज्जर मामले में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पोइलिवरे का क्या कहना है?
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए आरोपों पर पोइलिवरे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को सभी तथ्यों के साथ सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सभी संभावित साक्ष्यों को जानने की जरूरत है ताकि कनाडा की जनता उस पर निर्णय ले सकें, प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कोई तथ्य उपलब्ध नहीं कराया है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
7 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
7 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
8 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
13 hrs agoLIVE: ‘इन्फ्लुएंसर’ हरीश सुसाइड केस में यूट्यूबर गिरफ्तार
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines