Pete Hegseth on America and China Relations: दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के युद्ध सचिव पीट हेगसेथ का ट्वीट सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मैंने अभी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की। हम इस बात पर सहमत हैं कि अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे हैं।’ इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि ‘शांति, स्थिरता और अच्छे संबंध दोनों देशों के लिए सबसे अच्छा रास्ता है।’
शांति को बढ़ावा दिया जाएगा- हेगसेथ
हेगसेथ ने ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के अलावा, चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, एडमिरल डोंग जून के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे और एडमिरल के बीच भी अच्छी बातचीत रही। उनका कहना है कि युद्ध विभाग शांति को बढ़ावा देने का काम जारी रखेगा। एडमिरल भी इस बात पर सहमत हैं कि शांति, स्थिरता और अच्छे संबंध हमारे लिए बेहतर रास्ते हैं।’
ये भी पढ़ें: ट्रेन के अंदर मचा हड़कंप और चीख पुकार, चाकूबाजी में कई लोग घायल, ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर का मामला
हेगसेथ ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘हमें किसी भी तरह की समस्या को कम करने और तनाव कम करने के लिए मिलिट्री-टू- मिलिट्री चैनल स्थापित करने चाहिए।’ इसके लिए दोनों देशों के बीच और बैठकें होने की भी बात कही गई। हेगसेथ ने कहा कि ‘गॉड चीन और अमेरिका, दोनों का भला करे।’
दोनों देशों के बीच सुधर रहे रिश्ते
बता दें मई में ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया, जिसके बाद कई देशों में हलचल मच गई, इसमें चीन भी शामिल था। तभी से चीन ने अमेरिकी सोयाबीन की खरीद रोक दी थी। हालांकि, अब दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है। इसमें सोयाबीन और कृषि उत्पादों की खरीदारी भी शुरू करने पर बात बनी है। इसकी जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी।
ये भी पढ़ें: कनाडा के PM को ट्रंप से क्यों मांगनी पड़ी माफी? टैरिफ को लेकर चलाए विज्ञापन पर भड़के थे US प्रेसिडेंट
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
3 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
4 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
13 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
19 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
22 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines