Papua New Guinea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा से रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। पीएम मोदी यहां FIPIC शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में पीएम मोदी का स्वागत पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने अनोखे अंदाज में किया। जेम्स मारापे ने पीएम मोदी के पैर भी छुए और उनका आशीर्वाद लिया। यह देख पीएम मोदी ने जेम्स को गले लगा लिया। इसके बाद पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया के नेताओं के बीच पीएम मोदी फिर अव्वल, ग्लोबल लीडर अप्रूवल में मिली 78% रेटिंग
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीएम जेम्स मारापे ने परंपरा तोड़कर पीएम मोदी की अगुवानी की। इस देश में सूर्यास्त के बाद किसी भी विदेशी मेहमान का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं किया जाता है।
पीएम मोदी के सम्मान में कलाकारों ने किया पारंपरिक डांस
पोर्ट पर पापुआ न्यू गिनी के कलाकारों ने पीएम मोदी के सम्मान में पारंपरिक डांस किया। इस दौरान तमाम भारतीय भी पहुंचे थे। पीएम मोदी को भारतीय समुदाय के लोगों ने उनकी मां की तस्वीर भेंट की।
कल 14 द्वीप देशों के प्रमुखों से मिलेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारेप और नए गवर्नर सर बॉब डाडे से बातचीत करेंगे। इसके बाद पैसिफिक आईलैंड कंट्रीज के लीडर्स के साथ होने वाली फोरम फॉर इंडिया पैसेफिक आइलैंड कोआपरेशन समिट (FIPIC) में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सभी 14 द्वीप देशों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। इस समिट को 2014 में पीएम मोदी की फिजी यात्रा के दौरान लॉन्च किया गया था। इन देशों की पीएम मोदी के साथ तीसरी बैठक होगी।
बाइडेन ने ऑटोग्राफ पाने की जताई थी इच्छा
इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी-7 की बैठक में शामिल हुए। जी-7 में भारत सदस्य नहीं है। लेकिन जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया था। जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अनोखे अंदाज में हुई। बाइडेन ने पीएम मोदी को लोकप्रिय नेता बताया और गले भी लगे। बाइडेन ने पीएम मोदी से उनका ऑटोग्राफ पाने की इच्छा भी जताई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
4 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
7 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
16 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
20 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
21 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines