Papua New Guinea Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप ने एक बार फिर तबाही मचाई है। रविवार को 6.9 तीव्रता से आए इस भूकंप से एक हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए। वहीं 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी क्षेत्र में पड़ा। यहां बचाव दल को संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। 25000 लोगों की आबादी वाले इस शहर में तबाही का मंजर देखा जा सकता है।
पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे थे इलाके
खास बात यह है कि रविवार की सुबह जब भूकंप आया तो सेपिक नदी के किनारे बसे दर्जनों गांव पहले से ही भयंकर बाढ़ से जूझ रहे थे। इससे तबाही बढ़ गई और राहत और बचाव कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लकड़ी के क्षतिग्रस्त घरों की तस्वीरें आईं सामने
पुलिस कमांडर क्रिस्टोफर तामरी के अनुसार, भूकंप में मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी जानकारी जुटाई जा रही है। भूकंप के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें लकड़ी के क्षतिग्रस्त घर देखे जा सकते हैं। साथ ही कुछ घर घुटनों तक भरे बाढ़ के पानी में ढहते हुए दिखाई दिख रहे हैं।
‘रिंग ऑफ फायर’ के शीर्ष पर
बताया जाता है कि पापुआ न्यू गिनी में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह ‘रिंग ऑफ फायर’ के शीर्ष पर स्थित है। रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर के समीप का क्षेत्र है। यह क्षेत्र भूकंप के साथ-साथ ज्वालामुखी गतिविधियों से भी जुड़ा है। आपको बता दें कि पिछले साल भी पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।
पापुआ न्यू गिनी द्वीप देश है, जो दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित है। इसमें न्यू गिनी के पूर्वी भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं। इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी माना जाता है। इसके पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया हैं।
ये भी पढ़ें: नीति आयोग की पूर्व कर्मी चेसिथा कोचर की लंदन में मौत, PHD कर रही थीं, ट्रक ने कुचला
संबंधित खबरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
53 mins agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
8 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
10 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
11 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
14 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines