Pakistani Senator Danesh Kumar: पाकिस्तानी हिंदू सांसद दानेश कुमार पलयानी ने देश में लगातार बेटियों पर हो रहे जुल्म को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने मंगलवार को सिंध में बढ़ रहे हिंदू बेटियों के धर्मांतरण को लेकर निशाना साधा है। पलयानी ने कहा कि हिंदू बेटियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है। कई देशों की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों, खासतौर पर हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। विधानसभा में मानवाधिकार कार्यकर्ता ने सरकार को खुले तौर पर इसके लिए दोषी ठहराया। सिंध में बेटियों की हालत पर कुमार ने कहा कि हिंदुओं की बेटियां लूट का माल नहीं हैं कि कोई भी उनका धर्म चेंज करवा देगा।
हिंदू सांसद ने प्रिया कुमारी का भी हवाला दिया। प्रिया को दो साल पहले कच्चे के डाकू नामक गिरोह ने अगवा कर लिया था। माना जाता है कि इस गिरोह को सरकार का समर्थन है। दानेश ने चिंता जताई कि इस छह साल की मासूम का धर्म परिवर्तन करवाया जा सकता है। रसूखदार लोगों पर सरकार कार्रवाई नहीं करती है। कुछ लुटेरों की वजह से मातृभूमि पाक का नाम अब खराब हो रहा है। भाषण में दानेश ने भगवान कृष्ण का उदाहरण दिया। कहा कि उन्होंने अपने धर्म को बचाने का काम किया।
मेरा धर्म मेरे लिए, तेरा धर्म तेरे लिए
दानेश ने कहा कि कुरान में भी मेरा धर्म मेरे लिए, तेरा तेरे लिए लिखा गया है। वे इससे सहमत हैं। रिपोर्ट है कि हर साल 1 हजार लड़कियों का धर्म परिवर्तन जबरन होता है। माना जाता है कि कर्ज के एवज में कुछ लोग गरीबों की बेटियों से जबरन विवाह कर लेते हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में गरीबों का साथ नहीं देती। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने भी पाक से ऐसे मामले की निष्पक्ष जांच का आग्रह किया था।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
3 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
3 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
5 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
8 hrs agoLIVE: पश्चिम एशिया संकट में अब तक 22 भारतीयों की मौत, 14 नाविक भी शामिल-MEA
11 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
11 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
20 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines