Pakistani-occupied Kashmir PoK People protest over rising electricity bills: पाकिस्तान में बिजली के दामों से लोग कराह रहे हैं। अब लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। शनिवार को पीओके में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में लोग गिरकर घायल हुए हैं।
नदी में फेंक दिए बिजली के बिल
दरअसल, पाकिस्तान में महंगाई से जनता परेशान है। पेट्रोल साढ़े तीन सौ रुपए के पार चला गया है। बिजली 56 रुपए प्रति यूनिट में जनता को मिल रही है। शनिवार को मुजफ्फराबाद में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मुजफ्फराबाद शहर के नागरिक समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को बढ़ती बिजली दरों के विरोध में बिजली के बिल नदी में फेंक दिए थे।
20 सितंबर से एक्टिविस्ट धरने पर
मुजफ्फराबाद में, पीपुल्स एक्शन कमेटी 20 सितंबर से धरने पर है। शुरुआत में प्रेस क्लब के सामने एक चौराहे पर और बाद में मुख्य मार्ग के सामने क्लब परिसर में धरना चल रहा है। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं करेंगे। धरने में व्यापारी, वकील, छात्र और विक्रेता शामिल हैं। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सभी धरने में शामिल होते हैं। इस दौरान वे शहर के विभिन्न इलाकों से आने वाले उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करते हैं।
प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए उठाएं हर कदम
मुजफ्फराबाद के डिप्टी कमिश्नर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों सहायक आयुक्त (ग्रामीण) मुनीर अहमद कुरेशी और तहसीलदार सैयद ज़मीर शाह को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सभी कदम (लाठीचार्ज सहित) उठाएं।
यह भी पढ़ें: बालों को लहराते हुए झूले पर बैठी थी लड़की, दो ही चक्करों में निकली भयानक चीख, सामने आया दहला देने वाला VIDEO
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
7 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
10 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
11 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
15 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
19 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
21 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
21 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
21 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines