Inspirational Hindu Women in Pakistan: पाकिस्तान प्रांत के बलूचिस्तान में जन्मी पहली हिंदू महिला कशिश चौधरी ने बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग (BPSC) की कठीन परिक्षा पास करके इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी हिंदू महिला ने पाकिस्तान की सरजमीं पर मिसाल कायम की हो बल्कि इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। साल 2021 में मनीषा रोपेटा ने सिंध लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। साल 2023 में पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सना रामचंद ने लोक सेवक पंजाब में सहायक आयुक्त के तौर पर पद पाया। आइए जानते हैं कौन हैं मनीषा रोपेटा और सना रामचंद जिन्होंने रचा था इतिहास?
कौन हैं मनीषा रोपेटा?
मनीषा रोपेटा पाकिस्तान में सिंध पुलिस की पहली हिंदू महिला थीं जिन्होंने 2021 में सिंध लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी मनीषा के लिए ये बड़ी बात थी, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई। DSP के पद पर तैनात मनीषा रोपेटा ने सिंध पुलिस में काफी योगदान दिया और उसकी छवि बदली। मनीषा रोपेटा ने छोटी उम्र में ही पिता को खो दिया था। मनीषा ने बताया था कि पिता के निधन के बाद उनके भाई ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और साहस बढ़ाया।
यह भी पढ़ें: भारत से दुश्मनी तुर्की के लिए बनी मुसीबत, भारतीय टूरिस्टों की संख्या में आई कमी, हिलेगी अर्थव्यवस्था
कौन हैं सना रामचंद?
हिंदू महिला सना रामचंद गुलवानी का नाम भी इस लिस्ट में आता है जिन्होंने साल 2020 में सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) की परीक्षा पास की थी। वो पहली हिंदू महिला थीं जिन्होंने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) की परीक्षा पास की थी। पाकिस्तान के मशहूर ‘डॉन’ अखबार ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अटक जिले के हसन अब्दाल शहर के सहायक आयुक्त और प्रशासक के रूप में पदभार संभाला है। बता दें कि सना ने पहली बार में ही CSS की परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने साल 2016 में मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की प्राप्त की थी।
पाकिस्तान में हिंदू महिलाएं रच रहीं इतिहास
ये गर्व की बात है कि इस्लामिक कंट्री पाकिस्तान में हिंदू महिलाएं सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। एक के बाद एक कई महिलाओं ने वो मुकाम हासिल किया है जिसके बारे में जान ही गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। वैसे तो कहा जाता है कि पाकिस्तान में महिलाओं की शिक्षा को कम तवज्जो दी जाती है। मगर सना रामचंद से लेकर कशिश चौधरी और मनीषा रोपेटा जैसी महिलाओं ने ये साबित कर दिया कि शिक्षा किसी बंधन की मोहताज नहीं है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जन्मी कशिश चौधरी कौन हैं? जो बलूचिस्तान में बनीं पहली हिंदू महिला कमिश्नर
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
3 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
4 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
8 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
9 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
10 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines