नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले लाहौर के मैदान में रैली कर अपनी ताकत दिखाई, लेकिन इस दौरान वे मंच पर जाने के बाद बुरी तरह ट्रोल हो गए।
बार-बार मांगा माइक
दरअसल, लाहौर के राष्ट्रीय हॉकी मैदान में शनिवार को पीटीआई ने ‘हकीकी आजादी जलसा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां पीटीआई नेता फैसल जावेद खान इमरान खान का पारंपरिक तरीके से मंच पर स्वागत कर रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब इमरान मंच पर आते हैं, तो फैसल इमरान खान की तारीफ में कसीदे गढ़ते हैं। इस दौरान इमरान खान उनसे माइक मांगते हैं, तो फैसल उन्हें इग्नोर कर तारीफ जारी रखते हैं। कई बार मांगने के बाद आखिरकार इमरान खान को माइक दे दिया जाता है।
बटोरीं सुर्खियां
इस छोटी क्लिप ने इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर ली हैं। नेटिजन्स ने इसकी तुलना प्रसिद्ध टर्की आइसक्रीम ट्रिक से की है, जहां शॉपकीपर आइसक्रीम सौंपते समय ग्राहक से बार बार मजाक करता है और उसे आइसक्रीम नहीं देता।
हालांकि वीडियो देख लग रहा है कि फैसल खान ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया, बल्कि वे भावनाओं में बह गए। उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि इमरान को माइक पकड़ने की जल्दी है।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
35 mins agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
6 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
6 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
9 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
16 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
17 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines