Pakistan Train Hijack Latest Update: पाकिस्तान की हाईजैक हुई ट्रेन की खबर ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। 500 यात्रियों से भरी जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी ने 11 मार्च को हाईजैक कर लिया। ट्रेन हाईजैक हुए 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है और अभी भी 100 से ज्यादा लोगों की जिंदगियां बलूच विद्रोहियों की कैद में हैं। वहीं कथित तौर पर 27 बलूच विद्रोहियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है। इसी बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में 104 लोगों के रिहा होने की खबरें सामने आ रही हैं।उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी खराब हालत नजर आ रही है।
महिलाओं और बच्चों को किया रिहा
बलूच विद्रोहियों ने यात्रियों से भरी पाकिस्तानी ट्रेन जाफरा एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। अब रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं पहाड़ी क्षेत्र में नजर आ रही हैं। सभी महिलाओं ने हिजाब पहना हुआ है, लेकिन उनके हाव-भाव से लग रहा है कि वो कितना ज्यादा परेशान हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रेन हाईजैक के पीछे बलूच आर्मी का क्या था मकसद? जानें कितनी मौत, कितने रिहा, कितने बंधक?
खराब है बंधकों की हालत
हाईजैक ट्रेन से महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें बंधकों की खराब हालत देख पाकिस्तानी सरकार चिंता में पड़ गई होगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला को बेहोशी की हालत में रेस्क्यू के दौरान हाथ-पैर पकड़कर ले जाया जा रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बंधक किस हाल में हैं।
बुजुर्गों की मदद के लिए सामने आई आर्मी
बंधकों को रिहा किया जा रहा है, खासतौर पर बूढ़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रिहा करने का रेस्क्यू जारी है। इस वीडियो में आर्मी के लोग एक बुजुर्ग महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं। बीमार सी लग रही इस महिला के चेहरे पर डर और परेशानी साफ नजर आ रही है।
नकाबपोश विद्रोही भी आए सामने
न सिर्फ बंधकों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं बल्कि विद्रोहियों के भी वीडियो सामने आ रहे हैं। वो साफ तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। ऐसे में कहीं न कहीं बंधकों में और पाकिस्तान सरकार में डर का माहौल है।
धमाका कर हाईजैक की थी ट्रेन
बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान की ट्रेन को हाईजैक करने से पहले पटरी पर धमाका कर पहले उसे नष्ट किया। इसके बाद उसे ट्रेन को पटरी से उतारा और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया।
इसके वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिसमें आसमान में धूंए का गूबार उड़ता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: हाइजैक ट्रेन में अब तक 30 आर्मी जवानों की मौत? पाकिस्तान से कब्जे में ट्रेन में यात्रियों की कैसी हालत?
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
37 mins agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
10 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
14 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
15 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
16 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
16 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
22 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
23 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines