बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक अशांत प्रांत है। लेकिन बलूचिस्तान पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां बड़ी मात्रा में मिनिरल्स मौजूद है। इसी मिनिरल्स की वजह से बलूच विद्रोहियों ने खलबली मचाई है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को मंगलवार को हाईजैक कर लिया था। बीएलए का मकसद बलूचिस्तान की आजादी हैं। पाकिस्तान बलूचिस्तान पर जबरन शासन करता है और उसके नेचुरल रिसोर्सेस का दोहन करता है। पाकिस्तान बलूचिस्तान को बदले में कुछ नहीं देता। इसी नाराजगी की वजह है पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक कांड को अंजाम दिया गया है। बीएलए ने एक ऑडियो मैसेज जारी कर ट्रेन हाईजैक की वजह खुद बताई है। ऑडियो में पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बीएलए ने जारी ऑडियो मैसेज में क्या कहा?
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन हाईजैक के पीछे की वजह बताई है। एक ऑडियो संदेश में बलूच फिदायीन ने कहा, ‘पाकिस्तान सेना के अत्याचार और बलूचिस्तान प्रांत के संसाधनों के दोहन ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया। दशकों से पाकिस्तानी सेना द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। हम जो युद्ध लड़ रहे हैं वो न्याय और अस्तित्व की लड़ाई है। यह युद्ध बलूचिस्तान के माताओं और बहनों के लिए है। हम मातृभूमि के लिए अपना खून बहा रहे हैं।’ बता दें कि बीएलए ने अपने कमांडर का ऑडियो जारी किया है। ऑडियो में कहा गया है कि ‘अफगानिस्तान से बलूच हमले की योजना बनाई गई है। बोलन में बलूच लड़ाके अफगानिस्तान में कमांड सेंटर के संपर्क में हैं। तालिबान रणनीतिक रूप से पाक सेना और आईएसआई को अपने हिसाब से जवाब दे रहा है। ईरान फ्रंट के लिए जल्द कार्रवाई करने का समय आ गया है।’
पाकिस्तान सरकार पर उठाए सवाल
वहीं, बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक की घटना पर पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। पाक के सरकारी सूत्रों के अनुसार, 80 यात्रियों को बचा लिया गया है और 30 आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि, बलूच नेताओं का कहना है कि सरकार स्थिति की गंभीरता को छिपा रही है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने बताया ट्रेन हाईजैक के पीछे भारत का हाथ, PM के सलाहकार ने उगला जहर!
बीएलए ने जारी किया वीडियो
बीएलए ने इस घटना का पहला वीडियो खुद जारी कर दिया है। वीडियो में धमाके और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। हमले में पाकिस्तान आर्मी के कई जवानों की मौत की खबर है। देखें ट्रेन के अगवा होने का वीडियो…
पाकिस्तानी सेना ने भेजे 200 ताबूत
जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने वाले बलूच विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान अभी तक कितने लोगों की मौत हुई है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन ट्रेन हाइजैक में बड़ी तादाद में लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। यह आशंका इसलिए जताई जा रही है क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने 200 से ज्यादा ताबूत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा भेजे हैं। मीडिया से बात करते हुए रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि क्वेटा रेलवे स्टेशन से 200 से ज्यादा ताबूत बोलन भेजे गए हैं। ट्रैन हाइजैक की घटना को 28 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं और अब तक पाकिस्तान की सेना सभी बंधकों को नहीं छुड़ा पाई है। हालांकि, पाकिस्तान का दावा है कि ये ताबूत प्रोटोकॉल के तहत भेजे गए हैं ताकि गंभीर स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके।
संबंधित खबरें
US के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश नाकाम, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
16 mins agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
12 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
14 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
18 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
19 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
22 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
22 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines