Pakistan Mass Murders: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे से आतंक फैला हुआ है। बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारी आतंकी सरेआम कत्लेआम कर रहे हैं। 70 से ज्यादा लोगों को मारा गया है। अकेले बलूचिस्तान में 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, जिनमें से 23 लोगों को अंधाधुंध गोलीबारी में भून दिया गया। कलात ज़िले में 11 लोगों की हत्या हुई है। मरने वालों में 5 पुलिसवाले हैं।
एक और ज़िले से 6 लाशें बरामद हुई हैं। बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में गाड़ियों में आग लगा दी गई, जिनमें कई लोग सवार थे, लेकिन मरने वालों की संख्या कंफर्म नहीं हुई है। हाईवे, रेलवे ब्रिज और पुलिस थानों में घुसकर हमले किए गए हैं। वहीं सुरक्षा बलों में भी 20 से ज्यादा हमलावरों को ढेर करने का दावा किया है। वहीं सबसे ज़्यादा हमले मूसाखेल, लासबेला, कलात, मस्तुंग और इनके आस-पास के इलाकों में हुए हैं।
कौन और क्यों कर रहा कत्लेआम?
पाकिस्तान पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले करने की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है, जो बलूचिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन है। हमले बलूचिस्तान के मशहूर राजनेता नवाब अकबर बुगती की 18वीं बरसी पर किए गए। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बुगती को साल 2006 में मार गिराया था। आतंकियों ने इसी हत्या का बदला लेने का दावा किया है और अपने ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन हीरोफ’ नाम दिया है।
हमलों की शुरुआत बलूचिस्तान एक आर्मी कैंप पर बमबारी-गोलीबारी से की गई, जिसमें सेना के जवान की मौत हुई। शहर में ही 4 पुलिस थानों पर आतंकियों ने गोलीबारी की और गाड़ियों में आग लगा दी। एक पुल को ध्वस्त किया। बेला नामक कस्बे में हाईवे को ब्लॉक किया और आने जाने वाले लोगों को रोक कर उन्हें जबरन गाड़ियों से उतारकर छलनी कर दिया। लाशों-गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
पंजाब के लोगों को किया टारगेट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने पंजाब प्रांत से आने-जाने वाले लोगों को ज्यादा टारगेट किया। हाईवे को ब्लॉक करके एक-एक पैसेंजर के पहचान पत्र चेक किए और पंजाब के लोगों को बाकियों से अलग करके उन्हें गोलियां मार दी। पाकिस्तान पुलिस का भी मानना है कि आतंकियों का मकसद जाति विशेष को लोगों को मारना था। बरामद हुई लाशों की शिनाख्त की जा रही है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमलों और नरसंहार की जानकारी मिलते ही राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद का कोई चेहरा नहीं है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और इसका खात्मा करने के बाद ही सरकार सांस लेगी। अलगाववादी, कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। देशवासियों से अपील है कि वे अपनी चुनी हुई सरकार पर भरोसा रखें और सरकार को काम करने का मौका दें।
संबंधित खबरें
स्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
3 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
4 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
5 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
6 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
6 hrs agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
7 hrs ago'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
8 hrs agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
23 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines