पाकिस्तान को सपोर्ट करना तुर्की को बहुत भारी पड़ गया। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने तुकी की इनोनू यूनिवर्सिटी के साथ समझौते को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
जेएनयू राष्ट्र के साथ है खड़ा
जेएनयू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। पोस्ट में आगे कहा गया है कि जेएनयू राष्ट्र के साथ खड़ा है। जेएनयू और इनोनू यूनिवर्सिटी तुर्की के बीच समझौते को अगली सूचना निलंबित कर दिया गया है।
तुर्की और अजरबैजान ने पाक को किया था सपोर्ट
भारत के तुर्की और अजरबैजान के साथ व्यापारिक संबंधों में तनाव आने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इन दोनों देशों ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया था। साथ ही पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले की निंदा की थी। जिसके बाद तुर्की और अजरबैजान का पूरे देश में विरोध हो रहा है। देश के अलग-अलग हिस्से में तुर्की के सामान और पर्यटन का बाहिष्कार करने की मां उठ रही है।
भारत के कारोबारियों ने बाहिष्कार किया शुरू
देश के कारोबारियों ने तुर्की के सेब और संगमरमर जैसे उत्पादों का बाहिष्कार करना शुरू कर दिया है। दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू समेत अन्य बढ़े महानगरों में कारोबारियों ने तुर्की के सेब और संगमरमर खरीदना बंद कर दिया है।
भारत ने शुरू किया था ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद पाकिस्तान द्वारा भी जवाबी हमले के लिए गए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके बाद तुर्की और अजरबैजान ने पाक को सपोर्ट करते हुए हमले की आलोचना की थी।
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 hr agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
4 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
13 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
17 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
17 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines