Pakistan PM Shehbaz Sharif forcibly Enter Putin Meeting: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की विदेश में नाक पहली बार नहीं कटी, पुतिन ने इस साल अगस्त में भी प्रधानमंत्री मोदी के सामने शहबाज शरीफ को नजरअंदाज किया था. आज फिर तुर्कमेनिस्तान में शहबाज शरीफ अपनी भयंकर बेइज्जती करवा बैठे. दरअसल, भारत के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों तुर्कमेनिस्तान के दौरे पर हैं. यहां उनकी पाकिस्तान और तुर्की के मुखिया से मीटिंग तय थी. पाकिस्तान से पहले व्लादिमीर पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मीटिंग कर रहे थे. दोनों दिग्गज नेताओं की मीटिंग लंबे समय तक चली. बंद कमरे में मीटिंग के दौरान पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ भी निधार्रित वक्त पर पुतिन से मिलने पहुंच गए.
यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान पर क्यों भड़के असीम मुनीर? कहा- गलतफहमी न रहें, हर एक्शन का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
40 मिनट तक शहबाज शरीफ ने किया इंतजार
रशिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन से मीटिंग स्थल पर पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ अपनी टीम के साथ वक्त पर पहुंच गए थे. पुतिन के इंतजार में शहबाज शरीफ वहीं कुर्सी पर बैठ गए और करीब 40 मिनट ऐसे ही बीत गए. लंबे समय तक इंतजार करते रहे शहबाज शरीफ का धैर्य जवाब दे गया और वहां मौजूद अधिकारियों से इसकी सफाई मांगी. जब काफी देर तक शहबाज शरीफ को जवाब न मिला तो वह खड़े हुए और जबरन दरवाजा खोल उस कमरे में घुस गए, जहां पुतिन और एर्दोगन की मीटिंग चल रही थी. शरीफ को तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन और पुतिन ने बिठाया लेकिन वे केवल 10 मिनट रुके और फिर चुपचाप लौट गए। उधर, पुतिन और एर्दोगन की बातचीत चलती रही. यह पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती थी.
पहले बेइज्जती पर क्या बोले थे शहबाज
इसी साल अगस्त में पहले भी शहबाज शरीफ को पुतिन ने पीएम मोदी के सामने नजरअंदाज किया था. उस समय पुतिन से शहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत से भले ही आपके संबंध अच्छे हों, लेकिन पाकिस्तान भी आपके साथ मजबूत रिश्ते बनाना चाहता है. अब इस प्रकरण के बाद शहबाज शरीफ और पुतिन की मुलाकात होगी या नहीं, इसपर अभी तक अपडेट नहीं आया है. शहबाज शरीफ इंटरनेशनल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट में हिस्सा लेने तुर्कमेनिस्तान पहुंचे हैं. टना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘मेंटली डिस्टर्ब है इमरान खान’, शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने पूर्व PM को बताया देश के लिए खतरा
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
30 mins agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
3 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
4 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
20 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
23 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines