पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक पर पहली प्रतिक्रिया दी है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से बात की, जिन्होंने मुझे जाफर एक्सप्रेस पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले में लेटेस्ट घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। हमारी सेना ने एक्शन लेते हुए दर्जनों आतंकवादियों को जहन्नुम (नरक) भेज दिया है।’ उन्होंने कहा कि ‘पूरा देश इस नृशंस कृत्य से बहुत सदमे में है और निर्दोष लोगों की जान जाने से दुखी है। इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतें पाकिस्तान के शांति के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगी। मैं शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। अल्लाह उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ दें। दर्जनों आतंकवादियों को जहन्नुम भेजा जा चुका है।’
सरकार ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी: शरीफ
पीएम शहबाज शरीफ ने इस बात पर जोर दिया कि दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के सख्त रुख की पुष्टि करती है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
350 बंधकों को छुड़ाने का दावा
बता दें कि बलोच लड़ाकों ने बलूचिस्तान में मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया था। इस घटना को हुए एक दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। सीएनएन के मुताबिक, पाकिस्तान में सेना और बलूच विद्रोहियों के बीच हुई खूनी झड़प खत्म हो गई है। ट्रेन को अगवा करने वाले विद्रोहियों से करीब 350 बंधकों को छुड़ा लिया गया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, BLA ने 27 बंधकों और एक सैनिक को मार डाला है। वहीं, बचाव अभियान में कम से कम 35 बलूच विद्रोही मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में क्यों हुई ट्रेन हाईजैक? BLA ने ऑडियो मैसेज जारी कर बताई ये वजह
जाफर एक्सप्रेस रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने का दावा
इसी बीच, पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि ऑपरेशन खत्म हो गया है औऱ सभी विद्रोहियों को मार गिराया गया। हालांकि, बंधक बनाए गए कुछ लोग मारे गए हैं। इससे पहले बीएलए ने 50 और पाकिस्तानी सैनिकों को मारने की पुष्टि की थी। बीएलए ने दावा किया था कि अभी भी लगभग 150 बंधक उनकी हिरासत में हैं।
33 आतंकवादियों को मार गिराया: ISPR
वहीं, पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि पाक सेना ने एयरफोर्स, फ्रंटियर कोर (एफसी) और स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के साथ मिलकर बोलन में ट्रेन पर हमला करने वाले 33 आतंकवादियों को एक रेस्क्यू ऑपरेशन में मार गिराया है और सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल को बताया कि आतंकवादियों ने 11 मार्च को दोपहर एक बजे ट्रेन को पटरी से उतार दिया था और यात्रियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए सभी बंधकों को सुरक्षित रिहा करा लिया है। हालांकि, इस हादसे में 21 यात्रियों और 4 जवानों की मौत हो गई है। उन्होंने ये भी बताया कि हादसे में जो जवान मारे गए हैं, वो अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के जवान हैं। जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया था कि उन्हें 100 से ज्यादा लोगों को मार दिया है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
11 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
13 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
13 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
13 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
16 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
18 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
18 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
20 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
20 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines