Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे फवाद चौधरी ने इमरान का साथ छोड़ दिया। फवाद ने ट्वीट कर पीटीआई से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैंने 9 मई की घटनाओं की स्पष्ट रूप से निंदा की है। अब मैंने राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। इसलिए पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया है और इमरान खान से अलग हो रहा हूं।
अब तक इन नेताओं ने छोड़ी पार्टी
फवाद चौधरी उन पीटीआई नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 9 मई को देश भर में हुई तोड़फोड़ और हिंसक विरोध के बाद पीटीआई छोड़ने की घोषणा की है। अब तक डॉक्टर शिरीन मजारी, फैयाजुल हसन चौहान, मलिक अमीन असलम, महमूद मौलवी, आमिर कयानी, जय प्रकाश, आफताब सिद्दीकी और संजय गंगवानी सहित कई अन्य लोगों ने इमरान खान की पार्टी छोड़ी है।
इस्लामाबाद पुलिस के अनुसार फवाद चौधरी को अन्य पार्टी नेताओं के साथ लोगों को हिंसा और आगजनी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने रिहा कर दिया था।
भीड़ ने सेना मुख्यालय पर किया था हमला
9 मई को पीटीआई प्रमुख इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूरे देश में हिंसा भड़क उठी थी। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय पर धावा बोल दिया और लाहौर में एक कोर कमांडर के घर में आग लगा दी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को रिहा कर दिया था।
पाक सरकार ने पीटीआई पर शिकंजा कसा
हिंसा के बाद पाकिस्तान सरकार ने पीटीआई समर्थकों को आतंकी करार दिया और वैसा ही सलूक करने का आदेश दिया। इमरान खान की पार्टी के कई नेताओं की गिरफ्तारी की गई।
यह भी पढ़ें: Pakistan Political Unrest: इमरान खान की पार्टी पर बैन लगाने की खबरों के बीच PTI के कई बड़े नेता हाउस अरेस्ट
संबंधित खबरें
'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
3 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
3 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
3 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
3 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
4 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
12 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
12 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
14 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
22 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines