Pakistan Mob Lynching News: पाकिस्तान के स्वात जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मदयान कस्बे में भीड़ ने कुरान के अपमान के शक में एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने 20 जून को हुई दरिंदगी के बाद 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 भाई भी शामिल हैं। मदयान कस्बा राजधानी इस्लामाबाद से 340 किलोमीटर दूर है। जिसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जाहिदुल्ला खान ने बताया कि कुरान के अपमान के शक में एक व्यक्ति को पुलिस स्टेशन लाया गया था। उससे पूछताछ की जा रही थी कि अचानक लोगों को पता लग गया। जिसके बाद थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। उन लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और संदिग्ध आरोपी को अपने साथ ले गई।
लोगों ने पुलिस स्टेशन के साथ ही एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति की पिटाई कर उसे जिंदा जला दिया गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें भीड़ जलते शव के चारों और चक्कर काटती दिख रही है। पुलिस स्टेशन के बाहर भी काफी तादाद में लोग दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद हालात काबू में किए गए हैं। भारी पुलिस बल मदयान में तैनात किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कई लोग अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संघीय मंत्री अहसान इकबाल ने इस मॉब लिंचिंग की घटना की निंदा की है।
मंत्री अहसान ने की घटना की निंदा
अहसान ने कहा कि संसद को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए। यह सब भयावह है, जिस पर बजट सत्र में चर्चा की जाएगी। इस प्रकार की घटनाओं के कारण पाकिस्तान विनाश के कगार पर जा रहा है। हिंसा के सहारे सड़क पर न्याय देना किसी भी धर्म में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह कानून का उल्लंघन है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक 1987 से 2022 तक पाकिस्तान में ईशनिंदा के 2120 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले महीने सरगोधा में भी एक ईसाई को पुलिस ने भीड़ से बचा लिया था। लेकिन 9 दिन बाद ही चोटिल होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। खानेवाल जिले के एक सुदूर गांव में एक अधेड़ को 2022 में भीड़ ने पत्थरों से मार डाला था।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines