पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही मजाकिया हो गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में बड़े ही धूमधाम से एक पिज्जा हट रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया पर बाद में पता चला कि वह आउटलेट पूरी तरह नकली था. रक्षा मंत्री ने वहां पहुंचकर रिबन काटा और जमकर तस्वीरें खिंचवाईं लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह एक फर्जी फ्रेंचाइजी को असली मानकर प्रमोट कर रहे हैं. जैसे ही इस उद्घाटन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई असली कंपनी ने फौरन अपना पल्ला झाड़ लिया और पाकिस्तान सरकार की भारी किरकिरी हो गई.
यह भी पढ़ें: ‘अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा’, ट्रंप ने दी खुली धमकी
असली कंपनी ने तोड़ी चुप्पी और बताया सच
पिज्जा हट की असली कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जिससे पाकिस्तान के दावों की हवा निकल गई. कंपनी ने अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए बताया कि सियालकोट कैंटोनमेंट में खुला यह नया आउटलेट पूरी तरह अनाधिकृत है और गलत तरीके से उनके ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर रहा है. कंपनी ने साफ किया कि उन्होंने इस रेस्टोरेंट को अपनी ब्रांडिंग या नाम इस्तेमाल करने की कोई परमिट नहीं दी थी. इस बयान के बाद ख्वाजा आसिफ अपनी किस्मत को कोस रहे होंगे कि आखिर उन्होंने बिना जांचे-परखे इस उद्घाटन के लिए हामी क्यों भरी जिससे अब उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत हो रही है.
पाकिस्तान में कितने हैं असली आउटलेट्स?
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्तमान में पिज्जा हट पाकिस्तान सिर्फ 16 आधिकारिक स्टोर चलाता है जिनमें से 14 लाहौर में और दो इस्लामाबाद में स्थित हैं. सियालकोट का यह आउटलेट कंपनी की लिस्ट में कहीं भी शामिल नहीं था जिससे यह साफ हो गया कि वहां की स्थानीय मार्केट में फर्जीवाड़े का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है. कंपनी ने अपने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी स्टोर पर जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उसकी लोकेशन जरूर वेरिफाई कर लें ताकि वे धोखाधड़ी का शिकार न हों. यह मामला दिखाता है कि पाकिस्तान में नियमों और कानून की धज्जियां उड़ाकर बड़ी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करना कितना आसान हो गया है.
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और रक्षा मंत्री का मजाक
जैसे ही यह खबर बाहर आई कि रक्षा मंत्री ने एक जाली आउटलेट का फीता काट दिया है सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोग पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाने लगे. यूजर्स कह रहे हैं कि जिस देश के रक्षा मंत्री को असली और नकली रेस्टोरेंट में फर्क नहीं पता वह देश की सुरक्षा कैसे करेगा. इस घटना ने पाकिस्तान की साख पर एक बार फिर गहरा धक्का लगाया है और ख्वाजा आसिफ को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. पाकिस्तान में भुखमरी और कंगाली के बीच इस तरह के स्कैम ने वहां के प्रशासन की लापरवाही और लचर व्यवस्था को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
53 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
58 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines