Pakistan Political Crisis : पाकिस्तान लंबे समय से राजनीतिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। माना जा रहा था कि आम चुनाव के बाद कम से कम राजनीतिक संकट से इसे मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन, चुनाव परिणाम आने के बाद यह संकट खत्म होने के बजाय और गहरा हो गया है। यहां राजनीतिक स्थिति ऐसी बन गई है कि तीन-तीन नेता खुद के प्रधानमंत्री बनने का या चुनाव जीतने का दावा कर चुके हैं। जबकि, चुनाव के परिणाम में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है।
नवाज शरीफ कर चुके हैं जीतने का दावा
नई सरकार चुनने के लिए पाकिस्तान की जनता ने आठ फरवरी को मतदान किया था। इसके अगले दिन परिणाम आने से पहले ही तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की जीत का दावा कर दिया था। शरीफ ने कहा था कि पीएमएलएन देश की सबसे बड़ी पार्टी है और मुल्क को संकट से निकालना हमारा फर्ज है। हालांकि, परिणाम पूरी तरह से उनके पक्षश्र में नहीं रहे और वह गठबंधन करके सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिना ‘बैट’ उतरे इमरान खान के खिलाड़ी, फिर भी बना दिया सबसे बड़ा ‘स्कोर’
इमरान खान ने जेल से दी जीत की बधाई
नवाज शरीफ के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी विजयी संबोधन दिया था। जेल में बंद इमरान ने एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए जीत का दावा किया था। उन्होंने अपने समर्थन वाले उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए कहा था कि जनता ने मतदान करके अपनी स्वतंत्रता की नींव रख दी है। क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने हालिया चुनाव में फर्जीवाड़े और धांधली का आरोप भी लगाया है और जांच की मांग की है।
बिलावल भुट्टो भी बनना चाहते हैं पीएम
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी यूं तो प्रधानमंत्री बनने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन चुनाव के परिणामों ने ऐसी स्थिति बना दी है। दरअसल, किसी को भी बहुमत नहीं मिला है ऐसे में संभावना है कि नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिलावल भुट्टो गठबंधन तो कर सकते हैं लेकिन इसके लिए वह प्रधानमंत्री का पद भी मांग सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीपीपी ने नवाज शरीफ से पीएम पद के साथ अहम मंत्रालय भी मांगे हैं।
कैसा रहा पाकिस्तान में चुनाव परिणाम
यहां की अधिकांश सीटों पर इमरान खान की पीटीआई के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर नवाज शरीफ और तीसरे पर बिलावल की पार्टी है। पाकिस्तान के नियमों के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी सरकार बनाने के लिए दावा पेश नहीं कर सकता। ऐसे में माना जा रहा है कि पारिस्तान में गठबंधन की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें: Pakistan में क्यों दोबारा करानी पड़ रही वोटिंग?
ये भी पढ़ें: पाक चुनाव में हिंदू प्रत्याशियों का क्या रहा रिजल्ट
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिलेगा पहला निर्दलीय प्रधानमंत्री?
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
4 hrs agoLIVE: बदरीनाथ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
9 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
9 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
10 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
18 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
21 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines