पाकिस्तान में मौजूद एक और आतंकवादी अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। इस आतंकवादी का नाम आमिर हमजा है। पहले खबर आई थी कि आतंकी आमिर हमजा को किसी ने गोली मार दी है, लेकिन अब खबर है कि उसे गोली नहीं मारी गई, बल्कि घर में हुई एक दुर्घटना में वह घायल हो गया है। आखिर कौन है यह आतंकियों का आका आमिर हमजा?
कौन है आमिर हमजा?
आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा का एक संस्थापक सदस्य है। वह उन 17 लोगों में शामिल था जिन्होंने इस आतंकी संगठन की स्थापना की थी। वह अफगान मुजाहिदीन का एक दिग्गज रहा है और लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख विचारक भी है। आमिर हमजा अपने उग्र भाषणों और लेखों के लिए जाना जाता है।
आतंकी आमिर हमजा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला है। संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त विभाग द्वारा जहां लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है, वहीं आमिर हमजा को एक प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि वह लश्कर की केंद्रीय समिति में कार्य कर चुका है।
बनाया खुद का संगठन
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2018 में जब पाकिस्तान की ओर से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठनों — जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन — पर कार्रवाई की गई, तो हमजा ने खुद को इन संगठनों से अलग कर लिया था। इसके बाद उसने जम्मू-कश्मीर समेत कई क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों के लिए ‘जैश-ए-मनकाफा’ नामक संगठन की स्थापना की थी।
यह भी पढ़ें : भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने PAK को दिया बड़ा झटका, बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान
आमिर हमजा लश्कर के आतंकियों के लिए फंड जुटाने की जिम्मेदारी संभालता रहा है और वह लश्कर-ए-तैयबा की सेंट्रल कमेटी का सदस्य भी है। वह भारत में आतंकियों की घुसपैठ के लिए कार्य करता रहा है। आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर उसने 1990 के दशक में लश्कर-ए-तैयबा का गठन किया था। कश्मीर में आतंकी नेटवर्क फैलाने में हमजा की बड़ी भूमिका रही है।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
5 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
8 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
10 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
11 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
15 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines