Pakistan Karachi Fire: पाकिस्तान के कराची से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई है, शुरुआत में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। अब ताजा जानकारी के अनुसार दो और लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। इसके साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मॉल में आग जनरेटर शॉर्ट सर्किट से लगी और इमारत की दो मंजिलों तक फैल गई। बता दें कि मॉल में आग लगने के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। साथ ही सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
50 लोगों को बचाया गया
पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, कराची के राशिद मिन्हास रोड पर आरजे शॉपिंग मॉल में सुबह आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग ने करीब 50 लोगों को बचाया लेकिन अभी भी इमारत के अंदर हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मॉल से बचाए गए एक शख्स ने कहा कि अभी भी अंदर कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जब आग लगी थी तो हमने एक सुरक्षित कमरे की ओर भागकर खुद को बचाया। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। जिसकी वजह से समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।
ये भी पढ़ें: दुनिया की बढ़ी टेंशन, 3 दशक बाद खिसक रहा सबसे बड़ा हिमखंड, देखें Video
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
13 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
14 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
19 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
22 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines