पाकिस्तान की कंगाली एक बार फिर सामने आई है। सोमवार शाम से पाकिस्तान से कोई भी इंटरनेशल फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी है। इंजीनियरों ने एयरक्राफ्ट क्लियरेंस देने से मना कर दिया। इससे हजारों यात्री और उमरा जायरीन एयरपोर्ट्स फंसे हुए हैं। इस्लामाबाद, कराची और लाहौर जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्री फंसे हुए हैं। इंजीनियरों ने बताया कि विमानों के लिए स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी है। लेकिन प्रबंधन उनकी मांग पूरी नहीं कर रहा है।
बता दें कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के इंजीनियरों की सैलरी नहीं बढ़ाई गई है और न ही सुरक्षा पर भरोसा दिया गया है। इसपर नाराजगी जताते हुए इंजीनियरों ने सोमवार शाम से ही इंटरनेशल फ्लाइट्स के उड़ानें रोक दी हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला, सेना ने घेराबंदी करके चलाया ऑपरेशन, TTP के कई आतंकवादी ढेर
सोसाइटी ऑफ एयरक्राफ्ट इंजीनियर्स ऑफ पाकिस्तान (SAEP) ने कहा कि उनके सदस्य तब तक काम पर नहीं लौटेंगे जब तक एयरलाइन का सीईओ अपना रवैया नहीं बदलता। यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन पिछले दो महीनों से उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। इंजीनियरों ने बताया कि पिछले 8 सालों से उनकी सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी के बावजूद उनसे फ्लाइट्स को क्लियर करने का दबाव डाला जा रहा है। इसके लिए यूनियन ने कहा कि हम यात्रियों की जान जोखिम में डालकर प्रबंधन के आदेशों को पूरा नहीं कर सकते हैं।
इंजीनियरों की इस हड़ताल से करीब 12 उड़ानें प्रभावित हुईं। इसमें सैकड़ों यात्री और उमरा जायरीन भी शामिल हैं। ये सभी इस्लामाबाद, कराची और लाहौर जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘टैरिफ ने परमाणु युद्ध रुकवाया’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का क्रेडिट
उधर, PIA सीईओ ने इंजीनियरों की हड़ताल पर कहा कि यह पाकिस्तान एसेंशियल सर्विसेज एक्ट 1952 के तहत गैरकानूनी है। सीईओ ने दावा किया कि हड़ताल का उद्देश्य एयरलाइन के जारी प्राइवेटाइजेशन प्रोसेस को नुकसान पहुंचाना है। प्रबंधन ने बताया कि वह अन्य कैरियर्स से इंजीनियरिंग सपोर्ट की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है ताकि जल्द फ्लाइट्स शुरू की जा सकें।
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 hr ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
2 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
2 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
3 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
3 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
16 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
21 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
21 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines